कानपुर। 21 सितंबर 1979 को जमैका में जन्में क्रिस गेल वेस्टइंडीज के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। ब्रायन लारा के बाद कैरेबियाई धरती पर जिस धाकड़ बल्लेबाज को याद किया जाएगा वो क्रिस गेल होंगे। बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल ने विश्व क्रिकेट में वो कीर्तिमान स्थापित किए हैं जहां पहुंचना सबके बस की बात नहीं। क्रीज पर खड़े-खड़े छक्के लगाना गेल के बाएं हाथ का खेल है। हालांकि गेल हमेशा से विस्फोटक बल्लेबाज रहे, ऐसा नहीं हैं।
happy birthday chris gayle : 3 साल में सिर्फ 3 छक्के लगाए,पहला सिक्स एक साल बाद मार पाए
1999 में भारत के खिलाफ किया डेब्यू
साल 1999 में भारत के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले क्रिस गेल पहले मध्यक्रम में आकर बल्लेबाजी करते थे। यही वजह है कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें रन बनाने में काफी दिक्कतें हुईं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस क्रिस गेल को आज हम सिक्सर किंग या यूनिवर्स बाॅस के नाम से जानते हैं उन्हें पहला इंटरनेशनल छक्कर लगाने में एक साल लग गया था। गेल के बल्ले से पहला सिक्स 2000 में जिंबाब्वे के खिलाफ आया था। किंग्सटन में खेला गया ये वही मैच था जिसमें गेल ने अपना पहला अर्धशतक भी जड़ा।
happy birthday chris gayle : 3 साल में सिर्फ 3 छक्के लगाए,पहला सिक्स एक साल बाद मार पाए
शुरुआती तीन साल में लगा पाए तीन छक्के

साल 2000 में पहला सिक्स लगाने के एक साल बाद क्रिस गेल अपना दूसरा छक्का लगा पाए। डेब्यू के करीब 23 मैचों बाद गेल के बल्ले से दूसरा सिक्स निकला। ये मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था हालांकि गेल इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। क्रिस गेल को पहला वनडे शतक लगाने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा था। 2001 में केन्या के अगेंस्ट गेल ने वनडे क्रिकेट की पहली सबसे बड़ी पारी खेली थी तब गेल ने 17 चौके और 1 सिक्स सहित कुल 152 रन बनाए थे।
happy birthday chris gayle : 3 साल में सिर्फ 3 छक्के लगाए,पहला सिक्स एक साल बाद मार पाए
आज बन चुके हैं सिक्सर किंग
करियर के शुरुआती दिनों में क्रिस गेल को छक्के लगाने में भले ही परेशानी होती हो मगर आज वह दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में शुमार हैं। वनडे में गेल ने कुल 331 सिक्स लगाए हैं वह पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने बस 20 छक्के पीछे हैं। वहीं टी-20 में गेल के नाम 105 छक्के दर्ज हैं, जबकि टेस्ट में गेल 98 छक्के अपने नाम कर चुके हैं।
happy birthday chris gayle : 3 साल में सिर्फ 3 छक्के लगाए,पहला सिक्स एक साल बाद मार पाए
गेल ने खेले हैं पांच वर्ल्डकप

20 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे क्रिस गेल उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं जिन्होंने पांच वर्ल्डकप में हिस्सा लिया। खेल ने साल 2003 में अपना पहला वर्ल्डकप खेला था। तब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी फर्स्ट क्लाॅस क्रिकेट खेला करते थे। बता दें माही ने 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था तब तक गेल को खेलते हुए 5 साल हो चुके थे। 2003 के बाद गेल 2007, 2011, 2015 और 2019 विश्वकप में वेस्टइंडीज के लिए खेलते नजर आए।
happy birthday chris gayle : 3 साल में सिर्फ 3 छक्के लगाए,पहला सिक्स एक साल बाद मार पाए
वर्ल्डकप में लगाए सबसे ज्यादा छक्के
क्रिकेट जगत में यूनिवर्स बाॅस के नाम से मशहूर क्रिस गेल वर्ल्डकप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। गेल ने पांच वर्ल्डकप में कुल 35 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 49 छक्के हैं। हालांकि वह छक्कों की हाॅफसेंचुरी लगाने से एक कदम दूर रह गए। फिर भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में टाॅप पर हैं।
happy birthday chris gayle : 3 साल में सिर्फ 3 छक्के लगाए,पहला सिक्स एक साल बाद मार पाए
वर्ल्डकप में दोहरा शतक है इनके नाम
वर्ल्डकप इतिहास में दोहरा शतक सिर्फ दो बल्लेबाज लगा पाए हैं। इसमें एक क्रिस गेल भी हैं। बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज गेल ने 2015 वर्ल्डकप में जिंबाब्वे के खिलाफ कैनबरा में 215 रन की रिकाॅर्ड पारी खेली थी। इस लिस्ट में टाॅप पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल हैं जिन्होंने पिछले वर्ल्डकप में ही विंडीज के खिलाफ नाबाद 237 रन की पारी खेली थी जोकि वर्ल्डकप में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।
happy birthday chris gayle : 3 साल में सिर्फ 3 छक्के लगाए,पहला सिक्स एक साल बाद मार पाए
ऐसा है इंटरनेशनल करियर
11 सितंबर 1999 में टोरंटो में भारत के खिलाफ गेल ने वनडे करियर की शुरुआत की। गेल के नाम 301 एकदिवसीय मैचों में 10480 रन दर्ज हैं। इसमें 25 शतक और 54 अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो इस दिग्गज खिलाड़ी के नाम 103 मैचों में 7214 रन दर्ज हैं। इसमें 15 शतक और 37 अर्धशतक हैं। बता दें टेस्ट में गेल का हाईएस्ट स्कोर 333 रन है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk