कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। क्रिसमस पर सजवाट हर किसी को पसंद आती है। लोग घर पर तरह-तरह से क्रिसमस ट्री को सजाते हैं। मार्केट में वैसे तो सजावट का सारा सामान उपलब्ध होता है मगर आप खुद से भी डेकोरेट कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको जरूरत है कुछ नए आइडियाज की। हम आपके लिए इस क्रिसमस पर कुछ नए आइडिया लेकर आए हैं जिन्हें घर पर आप ट्राई कर सकते हैं।

कुछ नई थीम हो जाए
क्रिसमस पर घर बैठे कुछ नया करने का मन बना रहे हैं तो इस बार क्रिसमस ट्री को अलग तरह से सजा सकते हैं। क्रिसमस की सजावट तब मजेदार बन जाती है जब आप स्पार्कल्स और पर्सनल मैसेजेस के साथ कुशन लगाते हैं। आप अपनी सजावट में कैंडी से भरे लाल और सफेद रंग के मोजे भी जोड़ सकते हैं। फोटो साभारः पिक्सा बे

Christmas 2020 Gift Ideas: क्रिसमस पर क्या दें गिफ्ट, ये हैं 5 आइडियाज

क्रिसमस ट्री को कैसे सजाएं

क्रिसमस की सजावट तब और सुंदर लगती है जब इसे ग्लिटर से सजा दिया जाए। आप क्रिसमस के पेड़ों के चारों ओर सजावट के रूप में कैंडलहोल्डर, पिनकोन्स, स्वाइन ग्लास पर ग्लिटर लगा सकते हैं या स्पार्कली रिबन का उपयोग कर सकते हैं।फोटो साभारः पिक्सा बे

गिफ्ट को ऐसे सजाएं
गिफ्ट को देखकर हर किसी का मन खुश हो जाता है ऐसे में क्रिसमस पर उपहारों से भरा कमरा देख बच्चे काफी खुश हो जाएंगे। इसलिए क्रिसमस ट्री और उसके आसपास अच्छी तरह से रैप किए गए गिफ्ट को सजा सकते हैं। सिंपल बॉक्स को ओवरसाइज रिबन और प्लेन पेपर के साथ अच्छी तरह से पैक किया जाता है जो क्रिसमस की सजावट के लिए एक क्लासिक लुक है।फोटो साभारः पिक्सा बे

Happy Christmas 2020 Wishes, Images, Status: इन तस्‍वीरों व मैसेज के साथ अपनों को दें क्रिसमस की शुभकामनाएं

क्रिसमस के रंग

उत्सव की सजावट सही पाने के लिए आप कलर के साथ भी इसे नया लुक दे सकते हैं। लाल और सफेद के अलावा भी कलरफुल ट्री कुछ नया फील दे सकता है। ऐसे में इस बार रंगों के साथ आप क्रिसमस मना सकते हैं।फोटो साभारः पिक्सा बे

फूल और खुशबू
क्रिसमस पर डेकोरेशन के अलावा आप फूलों और खुशबुओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सुंगंधित वातावरण होने से मन और प्रसन्न हो जाता है। ऐसे में त्यौहार का मजा दोगुना हो जाएगा। इसलिए क्रिसमस ट्री के आसपास फूलों की सजावट भी कर सकते हैं जिससे सुंदरता और बढ़ जाएगी।