कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। क्रिसमस पर गिफ्ट देने या लेने की परंपरा है। लोग अपने दोस्तों और परिवार वालों को तोहफा देते हैं। इस साल आप भी क्रिसमस पर कुछ नए गिफ्ट देने का मन बना रहे हैं तो इन आइडियाज पर काम कर सकते हैं।

हैंडक्राॅफ्ट गिफ्ट
इस कोरोना काल में क्रिसमस पर आप अपने चाहने वालों को हाथ से बने तोहफे दे सकते हैं। हैंडक्राॅफ्ट गिफ्ट की अलग पहचान होती है। यह आपके द्वारा बनाए गए होते हैं। ऐसे में इसे लेने वालों को आपके प्यार और अपनेपन का अहसास होता है। इस बार क्रिसमस पर आप कुछ भी हाथों से बने हुए क्राॅफ्ट देकर त्यौहार को और खुशनुमा बना सकते हैं।फोटो साभार : पिक्सा बे

पुरानी यादों को सहेजें
छुट्टियों के दौरान पुरानी यादों को संजोने से बेहतर और क्या हो सकता है? अपनी अभी भी तस्वीरों का एक कोलाज बनाएं या अपने बचपन की यादों के साथ एक वीडियो बनाएं और अपने माता-पिता को गिफ्ट दें। यकीन मानिए यह उनके चेहरे पर मुस्कान ला देगा। साथ ही वो उन पुरानी यादों को फिर से जी उठेंगे।

Happy Christmas 2020 Wishes, Images, Status: इन तस्‍वीरों व मैसेज के साथ अपनों को दें क्रिसमस की शुभकामनाएं

स्टार नाइट लाइट
बच्चों को तारों से काफी प्यार होता है। वह आसमान में टमटमाते तारों को देखकर उनके सपनों में खो जाते हैं तो क्यों न इस क्रिसमस उन्हें तारों के बीच पहुंचाए। जी हां आप अपने बच्चे को स्टार नाइट लाइट तोहफे के रूप में दे सकते हैं। यह दिवाली पर मिलने वाली लेजर लाइट जैसी होती है बस इससे निकलने वाली रोशी तारों जैसी होती है जो कमरे को खूबसूरत बना देती है।फोटो साभार : पिक्सा बे

स्मार्ट मग
काफी पीने के शौकीन लोगों के लिए स्मार्ट मग काफी काम का है। अगर आपकी काफी भी पीते-पीते ठंडी हो जाती है तो क्यों न उसे हमेशा गरम रखा जाए। मार्केट में या ऑनलाइन टेंपरेचर कंट्रोल स्मार्ट मग आसानी से उपलब्ध हैं। इन मग में काफी डालते ही करीब एक घंटे तक इसमें गरम बनी रहेगी।

Christmas 2020 Decoration Ideas: क्रिसमस पर घर बैठे कीजिए डेकोरेशन, ये 5 आइडिया हैं बड़े काम के

फोन स्क्रीन एप्लीफाॅयर
अगर किसी गैजेट लवर को गिफ्ट देने जा रहे हैं तो फोन स्क्रीन एप्लीफाॅयर काफी बेस्ट ऑप्शन है। फोन पर देर तक मूवी देखने वालों के लिए यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ऑनलाइन तमाम वेबसाइट्स पर फोन स्क्रीन एप्लीफाॅयर उपलब्ध हैं। इन्हें बस फोन के सामने रख देने से स्क्रीन बड़ी नजर आती है। इससे आंखों पर ज्यादा जोर भी नहीं पड़ता।फोटो साभार : पिक्सा बे