आज मध्य रात्रि को चर्चो में होगा खास आयोजन, होगी आतिशबाजी

मिड नाइट वर्शिप सर्विस और केक से मनाएंगे क्रिसमस की खुशियां

ALLAHABAD: प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव की खुशियां दस्तक दे चुकी हैं। 24 दिसम्बर की मध्य रात्रि को प्रभु जन्म लेंगे तो चर्चो में आतिशबाजी, मिड नाइट वर्शिप सर्विस व क्रिसमस केक के जरिए मसीही समुदाय खुशियां मनाएगा। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव की खुशियों की पूर्व संध्या पर ऑल सेंट्स कैथीड्रल, सेंट जोसेफ कैथीड्रल, सेंट पी‌र्ट्स, सेंट्रल मैथोडिस्ट, जमुना चर्च व सेंट पॉल्स सहित शहर के अन्य चर्च आकर्षक रोशनी की सतरंगी छटा से जगमगा उठे।

चर्चो में रात दस बजे से जन्मोत्सव की खुशियों का समारोह शुरू होगा। सेंट जोसेफ कैथीड्रल चर्च में 50 किग्रा का केक काटा जाएगा तो इलाहाबाद डायसिस के बिशप डॉ। राफी मंजरी क्रिसमस संदेश देंगे। म्योराबाद स्थित सेंट पी‌र्ट्स चर्च में खासतौर से आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। सेंट पॉल्स चर्च में मिड नाइट सर्विस के साथ 25 किग्रा का क्रिसमस केक काटकर खुशियां मनाई जाएगी। हाईकोर्ट पानी टंकी के पास स्थित सेंट पैट्रिक चर्च में प्रभु यीशु मसीह के आगमन की खुशी में 25 किग्रा का केक काटकर मसीही खुशियां मनाएंगे।

सेंटा क्लॉज ने बांटे गिफ्ट

लेडीज क्लब की ओर से शुक्रवार को क्लब परिसर में क्रिसमस जलसे का आयोजन किया गया। क्लब प्रेसिडेंट पूनम गुलाटी की अगुवाई में महिलाओं और बच्चों ने सेंटा क्लॉज का स्वागत किया। सब ने मिलकर म्यूजिकल चेयर व स्टैच्यू डांस में धमाल मचाया। सेंटा क्लॉज बनी कविता ने बड़ों को हंसाया तो छोटे-छोटे बच्चों को गिफ्ट बांटा। साथ ही क्रिसमस केक काटकर एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस कहा।