क्रिसमस की पार्टी में हुआ खेल
6 लड़कियों का एक ग्रुप क्रिसमस की रात को पार्टी कर रहा था। हाथों में बीयर का ग्लास और बोतल पकड़े हुए इन हसीनाओं ने एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की। तस्वीर में जितनी लड़कियों के चेहरे नजर आ रहे हैं उसके अनुपात में उतने पैर नजर नहीं आ रहे हैं। तस्वीर में 6 लड़कियों के केवल 10 ही पैर दिखाई पड़ रहे हैं जबकि होने 12 चाहिए। साल के जाते-जाते इस तस्वीर ने  ई लोगों को चौंकाने का काम कर डाला। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर इस लड़की के पांव ढूंढो के नाम से वायरल होने लगी।
लड़कियां छह और पैर दस ये कैसा हिसाब है सांभा
ऐसे उठा भुताह तस्वीर से पर्दा
एक जनाब ने इस तस्वीर की सच्चाई से पर्दा उठाते हुए पहेली को सुलझा ही डाला। तस्वीर में कोई भूत चुडै़ल नही है। यह तो बस नजरों का धोखा है। तस्वीर को कलर्स से हाईलाइट करने के बाद सारा मामला खुल कर सामने आया। सबसे बाईं वाली लड़की और उससे अगली लड़की ने एक ही कलर की जींस पहन रखी है। ऐसे में सबसे बाईं वाली लड़की अपने पैर क्रॉस करके बैठ गई। जिससे उसके अगले नंबर वाली लड़की के पैर छिप गये। अब तो आप समझ गये होंगे ना कि ये कोई भुताह तस्वीर नही है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk


Interesting News inextlive from Interesting News Desk