-निकाय चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशियों के फेवर में प्रचार के लिए डिंपल के साथ बड़े नेता भी आएंगे

-नुक्कड़ नाटक से मतदाताओं को देंगे संदेश

VARANASI

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनारस आकर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों का माहौल बनाएंगे। उनके साथ पत्नी डिम्पल यादव भी होंगी। बनारस निकाय चुनाव को सपा गंभीरता से लड़ रही है। मिनी सदन पर कब्जा जमाकर बड़ा संदेश देना चाहती है। इसके लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बुलाने की तैयारी चल रही है।

आएंगे प्रदेश अध्यक्ष

सीएम के बनारस कार्यक्रम के लिए सपा की ओर से ख्ख् नवंबर की तिथि तय की जा रही है। फिलहाल, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने क्7 नवंबर को बनारस आने के लिए सहमति दे दी है। दो दिनी प्रवास पर बनारस आ रहे हैं। इस दौरान नुक्कड़ सभाओं के अलावा बैठकें करेंगे। बताते हैं कि चुनावी रणनीति के तहत भाजपा को घेरने की तैयारी सपा कर रही है। वह नगरवासियों की बुनियादी सुविधाओं को फोकस कर राजनीतिक दांव मार रही है। इस मुद्दे को महापौर से लेकर पार्टी के सभी पार्षद प्रत्याशी जोर-शोर से उठाएंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को हुई बैठक में एक-एक प्रत्याशी को चुनावी रणनीति का यह पाठ पढ़ाया। बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ। पीयूष यादव व महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल सहित वरिष्ठ नेताओं ने प्रत्याशियों को जानकारी दी।

दी गयी जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी ने बनारस में निकाय चुनाव को संचालित कराने के लिए पार्टी के दिग्गजों को मैदान में उतारा है। इसके तहत बनारस नगर निगम की जिम्मेदारी नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को दी गयी है। उन्हें यहां का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ प्रदेश सचिव केपी यादव को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में रामनगर पालिका परिषद के चुनाव प्रभारी के तौर पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव को जिम्मेदारी दी गई है जबकि नगर पंचायत गंगापुर में प्रभारी के तौर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।