- निगम की ओर से ऑडियो किया गया जारी

- ऑडियो से जनता को किया जा रहा जागरुक

LUCKNOW: नगर निगम की ओर से एक बार फिर से स्वच्छता एप के प्रचार प्रसार की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्वच्छता एप के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए अब निगम की ओर से एक ऑडियो जारी किया गया है। इस ऑडियो की मदद से स्वच्छता एप की खूबियों से जनता को जागरुक किया जा रहा है।

जागरुकता में कमी

स्वच्छता एप को लेकर जनता में जागरुकता की कमी साफ झलक रही है। आलम यह है कि 60 फीसदी जनता स्वच्छता एप के बारे में जानती ही नहीं है। इसकी वजह से एप डाउनलोडिंग के आंकड़े में कोई खास सुधार नहीं हो रहा है।

अब सिर्फ 13 दिन शेष

स्वच्छता सर्वेक्षण के शुरू होने में सिर्फ 13 दिन शेष रह गए हैं। आलम यह है कि अभी तक 10 हजार एप तक डाउनलोड नहीं हो सके हैं। जिसकी वजह से सर्वेक्षण में निगम को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

लक्ष्य करीब 61 हजार

निगम अधिकारियों को करीब 61 हजार स्वच्छता एप डाउनलोड कराने हैं। इस लक्ष्य को हासिल करने के बाद ही सर्वेक्षण में निगम को शत प्रतिशत अंक मिलेंगे, अगर लक्ष्य हासिल नहीं हुआ तो सर्वेक्षण में होने वाली माइनस मार्किग से भी निगम को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ये हैं स्वच्छता एप

स्वच्छता एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति गंदगी, कचरा न उठने आदि की शिकायतें सीधे कर सकता है। इसके लिए उसे निगम जाने की जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं, अगर कोई शिकायत आती है तो उसका निस्तारण करने के बाद निगम अधिकारियों को उसकी जानकारी एप में देनी होगी।

काफी देर कर दी

स्वच्छता एप के प्रति जनता को जागरुक करने में निगम की ओर से काफी देर कर दी गई है। समय-समय पर निगम अधिकारियों की ओर से प्रचार तो शुरू कराया गया लेकिन जनता तक एप का संदेश नहीं पहुंच सका।

वर्जन

यह बात सही है कि स्वच्छता एप के प्रचार प्रसार के लिए ऑडियो जारी किया गया है। जनता से अपील है कि सभी लोग जल्द से जल्द अपने मोबाइल में स्वच्छता एप डाउनलोड कर लें।

पीके श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त

वेब लिंक

स्वच्छता एप के प्रचार को जारी किये गये ऑडियो से क्या पब्लिक में जागरुकता बढ़ेगी?

मो। नं। 8081754017