बाजार में पांच रूपये से लेकर 500 रूपये तक में बिका तिरंगा झंडा

बॉच, ब्रेसलेट, कैप, टी-शर्ट, पटका और फेस स्टीकर भी जमकर बिके

Meerut। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए सजे शहर भर के बाजारों में सबसे ज्यादा रौनक शनिवार को तिरंगे झंडे की दुकानों पर रही। हालांकि तिरंगे की तरह ट्राई कलर वाली टीशर्ट, कैप, बैलून और ब्रेसलेट खरीदने वालो ने भी जमकर शॉपिंग की। साथ ही बाजारों में दुकानों से लेकर शहर के चौराहे तक देशभक्ति के रंग में डूबे यानी तिरंगे से सजे दिखे। स्कूल के बच्चों से लेकर कॉलेजों में युवाओं और कार्यालयों में काम करने वाले लोग भी देर शाम तक बाजारों में तिरंगा खरीदते हुए दिखे।

500 रुपये तक बिका तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर किसी ने अपने घर या किसी ने अपने ऑफिस पर लहराने के लिए तिरंगा खरीदा। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बाजार में बिकना वाला तिरंगा पांच रुपए से लेकर 50, 100, 200 रूपये तक में बिका। वहीं 500 रूपये वाले सिंथेटिक तिरंगे को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

हुक तिरंगे का क्रेज

इस बार मार्केट में युवाओं को लुभाने के लिए हुक तिरंगे को उतरा गया। इस तिरंगे की खासियत ये है कि ये तिरंगा हुक के साथ बाजार में उतारा गया है। यानी कोई भी आसानी से इ से बाइक या स्कूटर में फिक्स कर सकता है।

कैप, टीशर्ट, और ब्रेसलेट भी बिके

देशभक्ति का सुसूर इस कदर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है कि बाजार में देर रात तक तिरंगे के कलर की कैप, टी-शर्ट, फेस स्टीकर, पटका, ब्रेसलेट, और ब्रॉच खरीदने वालो की भीड़ लगी रही।

सबसे अधिक तिरंगे की डिमांड रहती है। इसमें सबसे बड़ा साइज सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। स्कूलों के बच्चों के लिए छोटे तिरंगे सबसे अधिक बिकते हैं।

प्रह्लाद अग्रवाल

तिरंगे के साथ-साथ बाजार में इस बार कैप, फेस स्टीकर और ब्रॉच आदि भी जमकर बिके। 10 से 50 रुपये में ये सभी आइटम अलग-अलग डिजाइन और साइज में मौजूद हैं, जो खूब पसंद किए जा रहे हैं।

अमन

इस बार ब्रेसलेट, पटका और टी-शर्ट गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के साथ खूब पसंद किए जा रहे हैं। साथ में बाइक पर लगाने वाले हुक तिरंगा भी सबसे अधिक बिक रहा है।

अजीम