बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान में छात्राओं को दी 1090 और डायल 100 की जानकारी

-लड़कियों को सेल्फ डिफेंस के दिए टिप्स

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

लड़कियों में आत्मरक्षा का विश्वास पैदा करने के लिए सोमवार से शहर के विभिन्न स्कूलों में बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई। पहले दिन पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को वुमन पॉवर लाइन 1090 और यूपी डॉयल 100 के बारे में जानकारी दी। साथ ही सेल्फ डिफेंस के टिप्स दिये गये। अभियान के तहत पुलिस अधिकारी, कार्मिक, महिला पुलिस, चाइल्ड लाइन, महिला समाख्या सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अलग-अलग स्कूलों में जाकर बालिकाओं को वीडियो दिखाकर सुरक्षा के बारे में जागरुक किया।

दी महत्वपूर्ण जानकारी

-किसी सुनसान जगह, अंधेरे में जाने से परहेज करें।

-किसी व्यक्ति द्वारा किसी लालच जैसे- खिलौने, मिठाई, चॉकलेट, मोबाइल आदि के लालच में कभी नहीं पड़े।

-अगर कोई व्यक्ति किसी लड़की को गलत तरीके से छूता है, तो उसे अपने माता-पिता को फौरन बताएं।

-कहीं भी जाए तो अपने माता-पिता को बता कर ही जाएं।

-बालिकाएं आत्मसुरक्षा के लिए स्कूल में एनसीसी, स्काउट का प्रशिक्षण कर ले।

-इंटरनेट का प्रयोग करने वाली बालिकाएं अपनी व्यक्तिगत जानकारी पोस्ट न करें।

ऑल टाइम एक्टिव रहती है हेल्पलाइन नम्बर

कार्यक्रम के दौरान वुमेन पावर लाइन 1090, 181 तथा यूपी डायल 100 के उपयोग की भी जानकारी दी गई। अगर कभी किसी तरह की छेड़खानी या कुछ गलत हो रहा हो तो फौरन पुलिस की हेल्पलाइन यूपी 100, वुमेन पावर लाइन 1090 पर सूचना देकर शिकायत करें। पुलिस तत्काल पहुंचकर सहायता करेगी। यह हेल्पलाइन 24 घंटे काम करती है।

एक माह में 945 विद्यालय

बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान 31 जुलाई तक जनपद के 945 विद्यालयों में चलाया जाएगा। पहले दिन श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज, प्राइमरी स्कूल पहाड़ी, सुंदरपुर, पंडित सुगान, भीटी रामनगर, भवानीपुर, श्री मालवीय महाविद्यालय इंटर कॉलेज शहंशाहपुर, प्राइमरी स्कूल मछोदरी, कोनिया सट्टी, फूलपुर, बड़ागांव, महमूरगंज, सोनिया, सिगरा परानपट्टी, शिवदशा चौबेपुर, भूलनपुर, पनियारा, अभिनियाव, ताला, चोलापुर, गंगकला, हाजीपुर आदि स्कूलों में बालिका सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।

शुरुआत घरों से करनी होगी-डीएम

आर्य महिला कॉलेज में जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर एक से 31 जुलाई तक चलने वाले बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा और विकास के लिए सरकार कार्य कर रही है। इसके लिए समाज में माहौल बनाने की शुरुआत सभी को अपने घरों से करनी होगी। किसी को भी छेड़छाड़ का अधिकार नहीं। आज के समय में लड़कियों ने अपनी मजबूती का एहसास हर क्षेत्र में कराया है। उन्होंने महिलाओं को शौचालय के लिए आंदोलन छेड़ने की अपील की। कहा कि बहुत से अपराध खुले में शौच के लिए जाने के दौरान होती हैं, इससे भी बचा जा सकेगा।