खाद्य सुरक्षा विभाग ने नौ दिन में 172 दुकानों पर की छापेमारी, लिए 86 सैम्पल

त्योहार बाद भी मिलावटखोरी के खिलाफ चलेगा अभियान

VARANASI

दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पांडेयपुर, पुलिस लाइन चौराहा, भोजूबीर, शिवपुर, राजातालाब, पिंडरा समेत कई क्षेत्रों में छापेमारी की गई। इस दौरान कई दुकानों से सैम्पल लिया गया। विभाग ने 16 अक्टूबर से बड़ा अभियान चलाया है। अब तक 172 दुकानों से 86 नमूने लिए गए। 77 दुकानों पर छापेमारी के दौरान 339 किलो मिठाई में गड़गड़ी मिलने पर तत्काल नष्ट कराया गया। साथ ही दोबारा गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

तो बिगड़ जाती सेहत

शहर में पांच सौ से अधिक मिठाई की दुकानें हैं। यहां हर साल दीपावली पर हजारों किलो मिष्ठान तैयार होता है। शहर के कुछ फेमस दुकानों की मिठाई की डिमांड ज्यादा रहती है। दीपावली से कई दिन पहले ही मिठाई बननी शुरू हो जाती है। इसकी जानकारी होने पर विभाग ने ऐसे दुकानों को चिह्नित कर छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों पर बासी मिठाई मिली। विभाग ने तुरंत 339 किलो मिठाइयों को नष्ट कराया। अफसरों के अनुसार अगर मिठाई को नष्ट नहीं कराया जाता तो इसे खाने वाले की तबीयत बिगड़ सकती थी।

16 अफसरों की भूमिका

त्योहार के मद्देजनर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में 16 अक्टूबर से फूड एंड सेफ्टी विभाग के 16 अफसरों ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। टीम में भरत मिश्र, सुप्रिया सिंह, अवनीश सिंह, सत्यराम यादव, रीता, सीताराम कुशवाहा, रमेश सिंह, रजनीश कुमार, मानवेंद्र सिंह, नितिका केशरी, शीत कुमार सिंह, सरोज कुमार, संदीप यादव, महातिम यादव, बेबी सोनम, पुरन्दर यादव की मुख्य भूमिका रही।

वर्जन

त्योहार के बाद भी मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा। इस दौरान मिल्क प्रोडक्ट्स, स्वीट्स और स्पाइस के सैम्पल कलेक्ट किए जा रहे हैं। इसे जांच के लैब भेजा जा रहा है। शिकायत मिलने पर मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-संजीव सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी