सिविल लाइंस थाने में ग्रुप एडमिन व सेंडर के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

ALLAHABAD: वाट्सएप ग्रुप पर मां दुर्गा के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले ग्रुप एडमिन रवि और सेंडर दीपक पुत्र राम बहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दारोगा सालिक राम की तरफ से दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक वाट्सएप ग्रुप पर कौशांबी जिले के चायल रसूलपुर निवासी दीपक ने धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुंचाने वाला संदेश भेजा था। इससे एक धर्म विशेष के लोगों की भावनाएं आहत हुई। संदेश के बारे में कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की तो उन्हें पता चला। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शिवमंगल सिंह का कहना है कि ग्रुप एडमिन व संदेश भेजने वाले दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।