- शाही ठाठ बाठ से निकला सिविल लाइंस का भव्य रामदल

-हाईकोर्ट हनुमान मंदिर के पास आरती से हुई रामदल की शुरुआत

<- शाही ठाठ बाठ से निकला सिविल लाइंस का भव्य रामदल

-हाईकोर्ट हनुमान मंदिर के पास आरती से हुई रामदल की शुरुआत

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: दशहरे की रौनक सिटी में अलग-अलग एरिया से निकलने वाले दलों से बढ़ जाती है। यही कारण है कि सिटी ही नहीं दूर दराज से लोग रामदल की भव्यता देखने के लिए इलाहाबाद पहुंचते हैं। मंडे को अपने अनोखे अंदाज में पूरे शाही ठाठ बाठ के साथ सिविल लाइंस का रामदल निकला। रामदल की शुरुआत हाईकोर्ट के पास स्थित हनुमान मंदिर से भव्य आरती के बाद शुरू हुई। डीएम पी गुरू प्रसाद ने भगवान श्री राम की आरती की और एसएसपी दीपक कुमार ने रामदल को भ्रमण के लिए रवाना किया। इसके बाद रामदल सिविल लाइंस के अलग-अलग एरिया से होता हुआ सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से होता हुआ सुभाष चौराहे पर समाप्त हुआ।

भगवान की लीलाओं पर आधारित रही चौकियां

रामदल की शोभा बढ़ाने के लिए श्री सिविल लाइंस रामलीला समिति की ओर से क्क् भव्य चौकियों भी निकाली गई। जिसमें भगवान श्री राम, राधा कृष्ण व भगवान शिव की विभिन्न लीलाओं पर आधारित चौकियों व झांकियों का प्रदर्शन मेले का मुख्य आकर्षण रहा। सिविल लाइंस के दल को देखते हुए पूरे एरिया को खास तरीके से बिजली की रंग बिरंगी रौशनी से सजाया गया। सिटी ही नहीं आस पास के एरिया से भी बड़ी संख्या में लोग रामदल देखने पहुंचे। देर रात तक लोगों की भीड़ मेले में पहुंचती रही। समिति के अध्यक्ष विनोद चन्द्र दुबे ने बताया कि मेले में प्रदर्शित चौकियों को कई दिनों की मेहनत से तैयार कराया गया है। मेले में आए लोगों ने भी इसे खूब पसंद किया।

सुभाष चौराहे पर तैयार किया गया कुंभ कलश

सिविल लाइंस के राम दल को देखते हुए सुभाष चौराहे पर कमेटी के मंच के पास कुंभ कलश भी तैयार कराया गया। इस मौके पर चौराहे पर ही क्षीर सागर में विराजमान भगवान विष्णु के प्रतिरूप को भी लोगों ने खूब पसंद किया। सिविल लाइंस के रामदल में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिससे किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था ना फैल सके।

अलोपीबाग में निकली राम बारात शोभा यात्रा

क्षेत्रीय श्री रामलीला कमेटी अलोपीबाग की ओर से राम बारात शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। अलोपीबाग रामलीला पार्क से शोभा यात्रा की शुरुआत हुई, जिसके बाद अलोपीबाग से पंजाबी कालोनी राम मंदिर पहुंची। जहां भगवान श्री रामचन्द्र की भव्य आरती हुई। इसके बाद पुराने जीटी रोड से होते हुए राम बारात शोभा यात्रा तुलाराम बाग, जवाहर लाल नेहरू रोड होते हुए सोहबतियाबाग पर समाप्त हुई।

प्रभु करि कृपा पांवरी दीन्हीं

श्री पथचरट्टी रामलीला कमेटी में सोमवार को भरत द्वारा भगवान श्री राम को चित्रकूट से वापस लाने के लिए चित्रकूट जाने का मंचन हुआ। चित्रकूट में भगवान श्री राम और भरत के मिलाप के दृश्य देख दर्शकों की आंख भर आई। चित्रकूट में भरत व राम के बीच संवाद को भी बेहद भावनात्मक तरीके से पेश किया गया। इसके बाद वन में सुपर्णखा के आगमन, राम के आगे विवाह का प्रस्तव रखने, लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक कान काटने, खरदूषण के आक्रमण और उसके वध के प्रसंग का मंचन किया गया।

मां काली का रौद्र रूप देखने उमड़ी भीड़

दारागंज के प्रसिद्ध मां काली प्राकट्य प्रदर्शन की प्रस्तुति के आखिरी दिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची। पूजन अर्जन के बाद मां काली अपना प्रदर्शन करते हुए बेणी माधव मंदिर के पास पं। धु्रव नारायण शुक्ला के आवास पर पहुंचीं। जहां उनका व अन्य सभी पात्रों का श्रृंगार, पूजन, अर्चन किया गया। इसके बाद मां काली प्रदर्शन करते हुए दारागंज के धकाधक चौराहे पर पहुंचीं। जहां प्रयाग राज सेवा समिति की ओर से उनकी महाआरती की गई। इसके पहले श्री दारागंज रामलीला कमेटी प्रयाग की ओर से अलोपीबाग लीला ग्राउण्ड में लंका दहन, रामेश्वरम् की स्थापना के प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। इस मौके पर कमेटी के मेंबर्स समेत अन्य लोग मौजूद रहे।