नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज मंगलवार को सिविल सर्विस डे के अवसर पर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में उतरे लोगाें की तारीफ की। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सेंसटिविटी और प्रोफेशनलिज्म के साथ कोरोना वायरस की स्थिति को संभालने के लिए सिविल सर्वेंट्स की प्रशंसा की। राष्ट्रपति कोविंद के मुताबिक सिविल सर्वेंट्स ने सोशल व पब्लिक वेलफेयर की नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सिविल सर्वेंट व उनकी फैमिली को शुभकामनाएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भी, हमारे देश के इस्पात के ढांचे, लोक सेवा, ने कोविड-19 संकट से संवेदनशीलता और पेशेवर ढंग से निपटने में अपनी ताकत एवं संकल्प का परिचय दिया है। यह भी विश्वास है कि हमारी सिविल सर्विसेज जन सेवा की सर्वश्रेष्ठ परंपराओं को आगे भी निभाती रहेंगी। राष्ट्रपति ने वर्तमान और पूर्व सिविल सर्वेंट व उनकी फैमिली को शुभकामनाएं दीं। भारत सरकार हर साल 21 अप्रैल को 'सिविल सर्विस' के रूप में मनाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी किया ट्वीट
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, सिविल सर्विस डे पर महान सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, जिन्होंने हमारे प्रशासनिक ढांचे की कल्पना की और प्रगति-उन्मुख और करुणामय प्रणाली का निर्माण करने पर जोर दिया। इसके साथ ही मैं 2018 का अपनी स्पीच का एक वीडियो भी शेयर कर रहा हूं। पीएम ने यह भी लिखा कि सिविल सेवा दिवस पर मैं सभी सिविल सेवकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देता हूं। कोरोना वायरस के इस संकट में वे चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

National News inextlive from India News Desk