- नगर निगम बोर्ड के दो वर्ष पूरे होने पर शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान

- 20 हजार स्वच्छता सेवकों को दिलाई जाएगी शपथ

- मेयर नवीन जैन ने नगर निगम में की प्रेसवार्ता

आगरा। नगर निगम बोर्ड के दो वर्ष पूरे होने पर नगर निगम द्वारा 12 दिसम्बर को पूरे शहर में स्वच्छता महाभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की रैकिंग में पूरे देश में प्रथम 10 स्थानों में आगरा शहर का स्थान बनाने के लिए आगरा नगर निगम द्वारा स्वच्छता जन जागरण रैली 2019 निकाली जाएगी। इस दौरान शहर के 20 हजार स्वच्छता प्रेमी को मेरा घर मेरा आगरा की शपथ दिलाई जाएगी। मंगलवार को नगर निगम में मेयर नवीन जैन ने कक्ष में प्रेसवार्ता कर इस बारे में जानकारी दी।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में प्रथम 10 में शहर को लाना ही लक्ष्य

इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में आगरा को प्रथम 10 स्थानों में लाना है। मेयर नवीन जैन ने बताया कि मैनें दिसम्बर 2017 में जब कार्यभार संभाला था। तब पूरे देश में स्वच्छता सर्वेक्षण हुआ था। स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 में आगरा की रैंकिंग 263वीं थी तब 434 शहरों बीच यह प्रतियोगिता हुई थी। कार्यभार संभालने के बाद हमने नगर निगम के प्रयास से पूरे शहर में स्वच्छता की दिशा में कदम बढ़ाए और वर्ष 2018 में हुए 4023 शहरों के बीच हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में आगरा शहर को 102 वां स्थान मिला था। इसके बाद 2019 में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के सभी शहरों के बीच हमने और ऊंची छलांग लगाते हुए 85 वां स्थान प्राप्त किया। उन्होने बताया कि 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे आगरा कॉलेज मैदान से नगर निगम तक आयोजित होने वाली स्वच्छता जन जागरण रैली में शामिल होकर अपना योगदान दें। स्वच्छता जन जागरण रैली तिरंगे में रंगी हुई नजर आएगी। तिरंगा लहराती हुए गाडि़यां चलेगी। इसमें दो वर्ष की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। उसके पीछे राष्ट्रीय धुन बजाता हुआ बैंड चलेगा। रैली के एक तरफ नगर निगम की मशीनें खड़ी होगी। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक एमजी रोड पर कोई जरुरी काम हो तभी निकलें। तीन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस दौरान पांच चौराहों को सजाया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

प्रेसवार्ता में ये रहे मौजूद

प्रेसवार्ता में अपर नगर आयुक्त केबी सिंह, सहा। नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता, रवि माथुर, प्रदीप अग्रवाल, राकेश जैन, शरद चौहान, विवेक तोमर, आशीष पाराशर, संजय राय, राधिका जैन अग्रवाल, धर्मवीर सिंह, प्रकाश केसवानी आदि मौजूद रहे।