- घंटाघर से लेकर दिल्ली रोड तक लगती है पैंठ

- एक दिसंबर को निगम को कोर्ट में दाखिल करना है जवाब

Meerut। नगर निगम ने रविवार को घंटाघर से दिल्ली रोड तक लगने वाली पैंठ को लगने नहीं दिया। नगर निगम के कर्मचारियों से सुबह पैंठ लगती है व्यापारियों को हटाना शुरू कर दिया था। नगर निगम के साथ पुलिस बल भी साथ थी।

व्यापारियों ने किया विरोध

नगर निगम के कर्मचारी जब पैंठ हटाने के लिए पहुंचे तो उनको व्यापारियों का विरोध तक झेलना पड़ा। व्यापारियों का कहना था कि हमारे आय का जरिया यही है। यदि यही बंद हो जाएगा तो परिवार भूखा मर जाएगा।

कोर्ट में देना है जवाब

पैंठ वाले मामले में नगर निगम को एक दिसंबर को अपना जवाब दाखिल करना है। दरसअल हाईकोर्ट ने पैंठ न हटाने को लेकर डीएम, नगर आयुक्त और एमडीए वीसी का वेतन काटने के लिए आदेश दिए थे।

पैंठ को किसी भी हाल में लगने नहीं दिया जाएगा। रविवार को घंटाघर पर लगने वाली पैंठ को हटा दिया। सोमवार को इंद्राचौक पर लगने वाली पैंठ पर कार्रवाई की जाएगी।

-राजेश कुमार अतिक्रमण प्रभारी नगर निगम