लखनऊ (पीटीआई)। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक पद की शपथ के लिए लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें पहले आदित्यनाथ ने शपथ ली। योगी आदित्यनाथ के बाद विपक्ष के नेता के रूप में नामित अखिलेश यादव ने विधायक के रूप में शपथ ली। योगी आदित्यनाथ पहली बार विधायक बने, इससे पहले वह पांच साल के कार्यकाल में राज्य में विधान परिषद के सदस्य थे।

रमापति शास्त्री ने दिलाई शपथ

विधानसभा चुनाव 2022 में आदित्यनाथ ने गोरखपुर की शहरी सीट से चुनाव जीता। वहीं अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक के लिए चुने गए। शपथ लेने के बाद अखिलेश पहली बार विधायक बने। इससे पहले अखिलेश 2012-17 में वह मुख्यमंत्री के साथ एमएलसी भी थे। प्रो-टेम स्पीकर रमापति शास्त्री ने सदन में सदस्यों को शपथ दिलाई। विधायकों को शपथ दिलाने के लिए रमापति शास्त्री के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुरेश कुमार खन्ना, जय प्रताप सिंह और माता प्रसाद पांडे के नाम लिए। शनिवार को रमापति शास्त्री ने प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ ली।

कुल 52 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ

पिछले हफ्ते शुक्रवार को अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। शपथ ग्रहण समारोह में दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ कुल 52 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने राज्य के उपमुख्यमंत्री बने। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 255 सीटें जीती।

National News inextlive from India News Desk