GORAKHPUR: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और 2018 के लोकसभा उपचुनाव में गोरखपुर सीट से सांसद उम्मीदवार रहे उपेन्द्र दत्त शुक्ल का रविवार को निधन हो गया है। दोपहर को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें छात्रसंघ चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपेंद्र के निधन पर गहरा शोक जताया है। योगी ने उनके सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की सराहना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उनके निधन की खबर पर थोड़ी ही देर में अस्पताल और उनके अलहदादपुर स्थित आवास पर भाजपा नेताओं, शुभचिंतकों और समर्थकों का तांता लग गया। उपेन्द्र जनसंघ के जमाने से भाजपा से जुड़े रहे। मंडल, जिला से लेकर प्रदेश कमेटी तक विभिन्न पदों पर रहने वाले उपेन्द्र को योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई गोरखपुर सीट पर भाजपा ने 2018 के उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया था। चुनाव के पहले उपेन्द्र शुक्ल भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष थे। चुनाव के बाद भाजपा हाईकमान ने उन्हें प्रदेश टीम में लेते हुए उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी।
- # Yogi Adityanath
- # Cm Yogi Mourns
- # Death Of Upendra Dutt Shukla
- # Death Of Bjp State Vice President
- # Corona
- # Coronavirus
- # Covid 19
- # Lockdown
- # Gorakhpur News
- # Gorakhpur News Today
- # Gorakhpur News Live
- # Gorakhpur News Headlines
- # Gorakhpur Latest News Update
- # Gorakhpur News Paper Today
- # Gorakhpur News Live Today
- # Gorakhpur City News