सीएम नीतीश कुमार ने कहा-स्टेट में युवाओं के लिए काफी काम हुआ है

PATNA: समाज के वंचित तबके के लिए काम किया है। मैंने कहा था कानून का राज कायम करेंगे, कर दिया। शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत काम किया। इंफ्रास्ट्रक्चर का भी विकास किया। ये कहा सीएम नीतीश कुमार ने। वे एक निजी टीवी चैनल के आयोजन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माम में तेजी से काम किया। कृषि व संबंधित क्षेत्रों के लिए काम हुआ। हां, इसमें और काम करने की जरूरत है। हमारे कृषि उत्पाद का बहुत वेस्ट होता है इसे रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेयजल के लिए आज भी लोग हैंडपंप पर निर्भर हैं। लोगों की अपेक्षा होती है कि उन्हें पाइप वाटर सप्लाई मिले। हमने इस दिशा में काम किया। सभी घरों तक सप्लाई वाटर देने का निश्चय किया। सड़कों के लिए भी मैंने योजनाएं बनाई।

केन्द्र से चार हजार मिलते हैं

गांव-गांव में सड़कों के निर्माण का निश्चय किया। शौचालय के निर्माण के लिए लागत का ध्यान रखते हुए राज्य सरकार ने आठ हजार अनुदान देने का निश्चय किया। केन्द्र से चार हजार मिलते हैं, जिसे मिलाकर कुल क्ख् हजार होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा क्0 वर्षो का औसत विकास दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। हमारे यहां काम हुआ है। परिणाम सबके सामने है। सीएम ने कहा कि युवाओं के लिए काफी काम हुआ। कई यूनिवर्सिटी आई। बिहार में पहले से स्किल डेवलपमेंट का काम हो रहा है। हम कौशल विकास में तेजी लाएंगे। सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फ्री वाई-फाई कनेक्टिविटी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के इंडिकेटर्स पर बात होनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में कहा कि बिहार में जंगल राज नहीं है, बल्कि कानून का राज है। यहां विकास का एजेंडा है।