GORAKHPUR: सीएम योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम परिसर में सामुदायिक सुविधा केंद्र-सदन भवन और नगर निगम कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। साथ ही सीएम ने नगर निगम कार्यालय भवन सहित क्ख्7.क्8 करोड़ की लागत की क्80 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा भ्भ्.ब्7 करोड़ की भ्फ् परियोजनाओं का लोकार्पण किया। शिलान्यास-लोकर्पित परियोजनाओं की कुल लागत क्8ख्.म्भ् करोड़ रुपए है। इस दौरान सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के क्ख् लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया।

क्ख्ख् वर्ष पुराना था नगर निगम

सीएम ने कहा कि नगर निगम का भवन लगभग क्ख्ख् वर्ष पुराना था। नवीन भवन नगर निगम गोरखपुर को बेहतर बनाने के लिए नई व्यवस्था की मांग की थी। नया भवन बनने के साथ महानगर का दायरा भी बढ़ेगा और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होगी। कहा कि नगर निगम के पुराने भवन को संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाए।

पार्षदों के लिए बनेगा मीटिंग हॉल

सीएम ने कहा कि नए भवन में आने वालों के लिए बेहतर पार्किंग व्यवस्था के साथ पार्षदों की बैठक के लिए मीटिंग हाल के साथ-साथ सदन व कार्यालय रहेगा। साथ ही भवन में वाणिज्यिक स्थान बनाकर नगर निगम को आत्मनिर्भर किया जाएगा। लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम-नगर निकायों को आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। नगर निगम का भवन वास्तु के अनुसार बनाया जाएं। इसमें गोरखपुर की संस्कृति की झलक दिखाई दे। उन्होंने कहा कि नगर निगम तथा जिला प्रशासन मिलकर सूक्ष्म योजना बनाकर गुणवत्ता के साथ कार्य को पूण्र्1ा कराएं।

मेट्रो से जुड़ेगा नगर निगम

सीएम ने कहा कि मेट्रो निर्माण के कार्यो में भी नगर निगम को जोड़ा जाएगा। इससे नगर निगम भी लाभान्वित होगा। कहा कि प्रदेश के 7 शहरों में गोरखपुर भी शामिल है। इसे स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

आम नागरिक भी जुड़ेंगे

सीएम ने कहा कि विकास एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसमें विधायक, पार्षद ही नही सभी आम नागरिकों को भी इससे जोड़ना होगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना है कि हर गरीब का अपना मकान हो इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिया जाए, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके इसके लिए एम्स का निर्माण हो रहा है।

नए भवन में होगी बैठने की व्यवस्था

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि सीएम के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के उत्तम प्रदेशों में शामिल हो रहा है। आज का दिन बड़ा सुखद दिन है। आज कई परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण हुआ है। नगर निगम का यह भवन सदियों पुराना भवन था। नगर निगम कार्यालय नये भवन में सुव्यवस्थित कार्यालय के साथ-साथ सभी के बैठने आदि की व्यवस्था रहेगी। कहा कि शीघ्र इलेक्ट्रानिक बसाें का संचालन किया जा रहा है। इससे प्रदूषण में काफी कमी होगी।

नगर निगम का हो रहा विस्तार

नगर विधायक डॉ। राधा मोहन दास अग्रवाल, विधायक ग्रामीण विपिन सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि जिले में तेजी से विकास के कार्य हो रहे है। जिससे गोरखपुर की अच्छी पहचान बनी है। इसके अतिरिक्त मेयर सीताराम जायसवाल ने सभी का स्वागत करते हुए नगर निगम के कायरें के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम में एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक फतेह बहादुर, शीतल पांडेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग अंजू चौधरी, पूर्व मेयर सत्या पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ल, मंडलायुक्त जयन्त नार्लिकर, एडीजी जय नारायण सिंह आदि मौजूद थे।