बिहार में घना कोहरा

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की रात से ही घना कोहरा छाया रहा। हवा में नमी के कारण ऐसा लग रहा था कि मानो आसमान से पानी की फुहारें गिर रहीं हों। पूरे बिहार में कमोबेश यही स्थिति रही। शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 9.00 डिग्री और अधिकतम 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पटना सहित पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

बर्फीली हवाओं की जद में उत्‍तर भारत! घने कोहरे में ट्रेनें लेट,10 लोगों की जान गई

अब किसान समझ पाएंगे मौसम का मिजाज

लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 13.8 डिग्री सेल्सियस

कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से मिलाने वाला जम्मू-श्रीनगर हाईवे शनिवार तड़के रामबन क्षेत्र में भूस्खलन के चलते तीन घंटे यातायात के लिए बंद रहा। इसके बाद यातायात दोबारा बहाल हो गया। श्रीनगर व इसके साथ सटे इलाकों में दिन में हल्की धूप छाई रही, लेकिन साथ चलने वाली बर्फीली हवाओं ने ठंड का भरपूर अहसास कराया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री व न्यूनतम माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.6, पहलगाम में माइनस 5.5, कारगिल में माइनस 11.2 व लेह में माइनस 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  

बर्फीली हवाओं की जद में उत्‍तर भारत! घने कोहरे में ट्रेनें लेट,10 लोगों की जान गई

कोहरे का भय, बदला विमानों का समय

हिमाचल में पूरी नहीं होगी व्हाइट न्यू ईयर की आस

हिमाचल प्रदेश में व्हाइट न्यू ईयर यानी नव वर्ष के उपलक्ष्य पर बारिश व बर्फबारी की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, प्रदेश के तापमान में वह नमी नहीं है जिससे कि आने वाले दिनों में बर्फबारी व बारिश हो। हालांकि, 29 दिसंबर को भी नार्थ पाकिस्तान से सक्रिय हुई पश्चिमी हवाओं ने प्रदेश की ओर रुख किया था, लेकिन ये अधिक प्रभावशाली नहीं थीं। चार दिन से अधिकांश हिस्सों में खिल रही धूप से राज्य के न्यूनतम तापमान में भारी परिवर्तन दर्ज किया गया है। जनजातीय क्षेत्र केलंग में जहां चार दिन पहले न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका था वहीं शनिवार को यह तापमान माइनस सात तक पहुंच गया है। उत्तर भारत में घना कोहरा और शीतलहर जारी है।

बर्फीली हवाओं की जद में उत्‍तर भारत! घने कोहरे में ट्रेनें लेट,10 लोगों की जान गई

इलाहाबाद में नैनीताल जैसी ठंडक

National News inextlive from India News Desk