- धूप निकलने के साथ चलती रहीं सर्द हवा

- न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री किया गया दर्ज

आगरा। गलन भरी सर्दी से तापमान में गिरावट आ रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार सुबह कोहरा रह सकता है। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई, इसके साथ ही सर्द हवा चलती रहीं। दोपहर 12 से दो बजे तक तेज धूप निकली लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। शाम को सर्द हवा तेज हो गई, अधिकतम आ‌र्द्रता 97 फीसद तक पहुंच जाने से लोग सर्दी में ठिठुरते रहे। रात को शीत लहर चली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.6 डिग्री रहा।

11 दिसंबर से छाएंगे बादल

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रह सकता है। बुधवार को बादल छाने की आशंका है। 12 और 13 दिसंबर को बूंदाबांदी हो सकती है, इससे तापमान में गिरावट आएगी। 14 दिसंबर से बादल छट जाएंगे और धूप निकलेगी।