RANCHI : चेतन भगत की नॉवेल पर बेस्ड बॉलीवुड की मूवी टू स्टेट्स को युवा खूब पसंद कर रहे हैं। कॉलेज गोईंग स्टूडेंट्स के लव पर बेस्ड दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फ्राइडे को रिलीज हुई इस मूवी को देखने के लिए मल्टीप्लेक्स में सबसे ज्यादा कॉलेज गोईंग स्टूडेंट्स पहुंचे।

अपनी कहानी लगती है

ग्लिट्ज सिनेमा, मेन रोड के ओनर ध्रुव कुशवाहा ने बताया कि टू स्टेट्स मूवी को पहले दिन सबसे ज्यादा रिस्पांस यूथ का मिला। यहां सभी शोज में यह मूवी चल रही है। मूवी देखने के बाद यूथ का कहना है कि इसमें उन्हें कहीं न कहीं अपनी स्टोरी होने का भी अहसास होता है।

पहले दिन बेहतर रिस्पांस

सुजाता मिनीप्लेक्स में भी टू स्टेट्स मूवी देखने पहले दिन दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस मिनीप्लेक्स के ओनर दुष्यंत जायसवाल ने बताया कि चेतन भगत की नॉवेल पर बेस्ड होने की वजह से इस मूवी को देखना दर्शक पसंद कर रहे हैं। 2009 में चेतन भगत के नॉवेल पर बेस्ड थ्री इडियट मूवी भी सुपरहिट साबित हुई थी। इस मूवी के भी सबसे ज्यादा दीवाने यूथ थे।

मूवी देखकर लगा कि यह स्टूडेंट्स की ही कहानी है। स्टूडेंट्स के लव अफेयर पर बेस्ड यह मूवी सबसे ज्यादा युवाओं को पसंद आ रहा है।

जिशान, स्टूडेंट

आज भी रिश्तों के बनने में कल्चर का असर दिखता है। टू स्टेट्स मूवी में इसे ही दिखाया गया है। यह घर-घर की कहानी है।

शारिक, स्टूडेंट

पढ़ाई के साथ प्यार का भी रिश्ता जुड़ा है। कॉलेज में स्टूडेंट्स के बीच प्यार के इसी रिश्ते को इस मूवी में दिखाने की कोशिश की गई है।

विक्की, स्टूडेंट

चेतन भगत की नॉवेल पर बनी हर मूवी काफी अच्छी होती है। टू स्टेट्स भी ऐसी मूवी है। इसमें यूथ की कहानी है।

जावेद, स्टूडेंट

कॉलेज लाइफ में स्टूडेंट्स के बीच प्यार फैमिली की बंदिशों के कारण रिश्ता नहीं बन पाता है। इस मूवी में यही दिखाया गया है।

फरहान, स्टूडेंट