- आईएमए में थर्सडे को कमांडेंट परेड में कैडेट्स ने दिखाया जोश

- 306 इंडियन और 71 फॉरेनर कैडेट्स हुए परेड में शामिल

DEHRADUN: इंडियन मिलिट्री एकेडमी में थर्सडे को कमांडेंट परेड में कैडेट्स ने कदम से कदम मिलाए। परेड में देश के पासआउट होने वाले 306 एवं मित्र देशों के 71 कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा ने कैडेट्स से सेना के महान मूल्यों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।

देश की सुरक्षा हमेशा पहले

थर्सडे को इंडियन मिलिट्री एकेडमी के चैटवुड ड्रिल स्क्वायर में कैडेट्स ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। परेड को देखने के लिए राजधानी के अलग-अलग स्कूलों के स्टूडेंट, टीचर्स और सैन्य अफसरों के परिजन व लोग शामिल हुए। परेड की अध्यक्षता करते हुए आईएमए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा ने कहा कि सेना की प्रतिष्ठा कैडेट्स के कंधों पर टिकी है। ट्रेनिंग के दौरान कड़ी मेहनत कर कैडेट्स ने यह सम्मान हासिल किया है। अब वे भारत व अपने-अपने देशों की सेना का हिस्सा बन जाएंगे। उन्हें सेना के मूल मूल्यों पर खरा उतरना होगा। चरित्र, समर्पण, करुणा और क्षमता जैसे महान मूल्यों को जीवन में उतारना होगा। भावी सैन्य अधिकारियों को यह याद रखना होगा कि देश की सुरक्षा हमेशा और हमेशा पहले रहेगी। सेना के मूल्य हमेशा प्रेरणा व हिम्मत देते रहेंगे। उन्होंने कैडेट्स को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। वह बोले कि विदेशी कैडेट्स को भी अपने देश की सेना का गौरव बनना होगा। इसके साथ ही उन्हें यह कोशिश भी करनी होगी कि भारत और मित्र देशों के बीच बेहतर सैन्य व राजनायिक संबंध कायम हो सकें।

स्कूली बच्चों में िदखा जोश

आईएमए में आयोजित कमांडेंट परेड देखने के लिए स्कूली बच्चे भी पहुंचे। इस दौरान स्टूडेंट्स में सेना के प्रति जोश दिखा। परेड को देखकर लौट रहे स्कूली बच्चों में सेना के प्रति जोश भी दिखाई दिया। हेलीकॉप्टर से जब कैडेट्स में पुष्पवर्षा हो रही थी इस दौरान तालियों की आवाज से ग्राउंड गुंजायमान हो गया।

सात दिसंबर को होगी फाइनल परेड

आईएमए की पासिंग आउट परेड सात दिसम्बर को होनी है। थसडे को इसकी कम्प्लीट ड्रेस परेड की गई। फाइनल परेड सैटरडे को होगी। इसके बाद यह सभी कैडेट्स अफसर बन जाएंगे।