स्मार्ट सिटी की तैयारियों को लेकर कमिश्नर ने ली बैठक

ALLAHABAD: शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को कमिश्नर डॉ। आशीष कुमार गोयल और डीएम संजय कुमार के निर्देशन में गांधी सभागार में बैठक हुई। इसमें स्मार्ट सिटी योजना के लिए नगर आयुक्त हरिकेश चौरसिया को सीईओ नियुक्त किया गया। उन्हें 25 लाख रुपए तक वित्तीय अधिकार दिए गए हैं। वहीं, स्मार्ट सिटी में व्यय के अनुमोदन के लिए 25 से एक करोड़ तक के लिए कमेटी का गठन किया गया है। इसमें जल निगम के मुख्य अभियंता, नगर आयुक्त, नगर निगम के चीफ इंजीनियर और सीएफओ को शामिल किया गया है।

प्रतियोगिता के जरिए होगा चयन

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि स्मार्ट सिटी में काम करने वाले कर्मचारियों की नियुक्तियां व प्रतिनियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी। नियुक्ति के संबंध में एक कमेटी भी गठित की गई है, जिसमें नगर आयुक्त, एडीए वीसी, चीफ इंजीनियर नगर निगम व अपर नगर आयुक्त को शामिल किया गया है। स्मार्ट सिटी का ऑफिस भी खोजा जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए लोगों भी तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रतियोगिता का आयोजन कर लोगो की डिजाइन मंगाई जाएगी। वेबसाइट बनाकर लोगों को इस बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी दी जाए।