- प्रशासन ने बनाई होम डिलवरी के लिए समिति

- टीम में अधिकारियों को किया गया शामिल

Meerut - लॉकडाउन के दौरान जनपद मेरठ में अवश्यक वस्तुओं की अपूर्ति यानि होम डिलवरी की जिम्मेदारी के अब प्रशासन की ओर से दस कमेटियां बना दी गइई है। ये कमेटियां मुख्यमंत्री द्वारा दिहाड़ी मजदूरी करने वालों समाज के कमजोर वर्ग के लोगो की पूरी मदद करेगी डीएम अनिल ढींगरा ने इस संबंध में सभी कमेटी मेम्बर्स को जानकारी दी है, जारी लेटर में उनकी जिम्मेदारियां सौप दी गई है। शहर में ये दस कमेटियां होम डिलवरी कर आपात काल में आने वाली अपूर्ति की समस्याओं को काबू करेगी, ताकि किसी तरह की समस्या न आए।

कमेटियों के अध्यक्ष

1. जिला विद्यालय निरीक्षक

2.अपर जिलाधिकारी प्रशासन

3. मुख्य विकास अधिकारी

4. मुख्य विकास अधिकारी

5. अपर जिलाधिककारी वित्त

6. मुख्य विकास अधिकारी

7. मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी

8. मुख्य चिकित्सा अधिकारी

9. अध्यक्ष- मुख्य कोषाधिकारी मेरठ

10. उप निदेशक कृषि

ये दी है जिम्मेदारी

इनमें उप निदेशक कृषि की टीम में तीन सदस्य है उनको किसानों की फसल, के प्रभावी प्रोक्योरमेट की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है। मुख्य कोषाधिकारी की टीम में पांच सदस्य है इनको कोरोना वायरस के कारण अर्थव्यवस्थापर पड़ने वाले प्रभाव व भविषय की रणनीित तैयार करने की जिम्मेदारी दी है। मुख्य पशु चिकित्सा अिधकारी को पशु के चारे की व्यवसथा व अवश्यक दवाओं की जिम्मेदारी दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य, परिवार कल्याण आदि विभिन्न तरह की जिम्मेदारी दी है। बाकी सभी टीमो को भी विभिन्न् क्षेत्रों में अलग-अलग जिम्मेदारी सौपी है।