नई दिल्ली (आईएएनएस)। देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के अब तक 961 दर्ज हो चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा मामले देश की राजधानी दिल्ली में दर्ज हुए हैं। दिल्ली में (263) केस और इसके बाद महाराष्ट्र (252) केस हैं। इस संबंध में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड -19 वेरिएंट ओमिक्रोन का कम्यूनिटी स्प्रेड शुरू हो चुका है। दिल्ली के अस्पतालों में 200 कोविड -19 रोगियों को भर्ती कराया गया है, जिनमें से केवल 102 शहर के हैं।

46 फीसदी मामलों में ओमिक्रोन वेरिएंट

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'इनमें से 46 फीसदी मामलों में ओमिक्रोन वेरिएंट पाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों को और मजबूत किया जाएगा या नहीं, यह अगली दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में तय किया जाएगा। प्रतिबंध या लाॅकडाउन का परिणाम उनके लागू होने के सात दिनों के बाद देखा जाता है। एक ही दिन में वैश्विक स्तर पर 15 लाख से अधिक कोविड मामले दर्ज हुए हैं।

एक ही दिन में 923 संक्रमण के मामले

हालांकि, यह तथ्य कि ओमिक्रोन हल्का है, बड़ी राहत की बात है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में एक ही दिन में 923 संक्रमण के मामले सामने आने के बावजूद, एक भी मौत की सूचना नहीं मिली। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी ने 923 ताजा कोविड मामलों की सूचना दी है। दैनिक मामलों में 86 प्रतिशत की छलांग, 30 मई के बाद है। नए मामलों से शहर में संक्रमण केसेज को 14,45,102 तक बढ़ा दिया है।

National News inextlive from India News Desk