कानपुर। Confession Day 2020 वैलेंटाइन वीक यानी कि लव वीक बीतने के बाद एंटी वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। एंटी वैलेंटाइन वीक 2020 में, प्यार या नाराजगी की भावनाओं को खुलकर बयां करना होता है। यह भी कहते हैं कि जो लोग अपने रिश्ते से खुश नहीं होते हैं वे एंटी वैलेंटाइन वीक मनाकर अपने साथी से बदला लेते हैं। इसकी शुरुआत 15 फरवरी को स्लैप डे से होती है। ऐसे में एंटी वैलेंटाइन वीक मेें 19 फरवरी को कन्फेशन डे सेलिब्रेट किया जाता है। कन्फेशन का मतलब अपने दिल की हर बात को अपने आप बयां करना होता है। जागरण जोश में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत सहित दुनिया भर में कई देशों में विभिन्न लोगों द्वारा आज कन्फेशन डे मनाया जा रहा है।

कन्फेशन पाॅजिटिव या फिर निगेटिव हो सकता है

सच है कि किसी को कबूल करना आसान काम नहीं है। इसके लिए साहस चाहिए। लंबे समय तक छिपी रहने वाली चीज को दूसरे व्यक्ति के सामने स्वीकार करने के लिए हिम्मत की आवश्यकता होती है। यह दिन उन लोगों के लिए है जो खुद को व्यक्त करने में सक्षम नहीं हैं। कन्फेशन पाॅजिटिव या फिर निगेटिव किसी भी तरीके का हो सकता है। क्या आपने कभी सोचा है कि प्रपोज डे है तो कन्फेशन डे की क्या जरूरत है? कन्फेशन डे केवल प्यार महसूस भावनाओं की अभिव्यक्ति तक सीमित नहीं है। आप ईमानदार हो सकते हैं और अपनी भावनाओं को दूसरे व्यक्ति को भी व्यक्त कर सकते हैं।

कैथोलिक चर्च के कन्फेशन डे के पीछे की कहानी

खास बात तो यह है कि कन्फेशन डे से और भी कई टर्म रिलेट करते हैं, जैसे वर्ल्ड कन्फेशन डे, नेशनल कन्फेशन डे, कोरिया का स्पेशल कन्फेशन डे और कैथोलिक चर्च का कन्फेशन डे आदि हैं। कैथोलिक चर्च के कन्फेशन डे के पीछे की कहानी भी है। Judeo-Christian परंपरा में, सार्वजनिक या निजी रूप में अपने गलत कामों की स्वीकार्यता को क्षमा प्राप्त करने के लिए आवश्यक माना गया है। बाइबल में कन्फेशन एक महत्वपूर्ण कार्य है जो सभी को करना चाहिए। इस नियम का मुख्य उद्देश्य लोगों को व्यक्तिगत स्तर पर और दूसरों के सामने अपने अपराध बोध को स्वीकार करना था।

National News inextlive from India News Desk