न्रुरुन्॥न्क्चन्ष्ठ: उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मीरा सिंह ने इलाहाबाद की कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती माया पांडेय को जिला महासचिव मनोनीत किया है। श्रीमती पांडेय के मनोनयन पर पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। वहीं मीरा पांडेय ने महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अनीता कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष मीरा सिंह, राष्ट्रीय सचिव रीता बहुगुणा जोशी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम कृष्ण पांडेय के प्रति आभार जताया है।