कानपुर।  कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अपने 'मिशन यूपी' के लिए आज दोपहर लखनऊ पहुंची हैं। यहां इनके साथ कांग्रेस प्रेसीडेंट राहुल गांधी व पश्चिमी उत्तरप्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे हैं। प्रियंका गांधी का यहां पर भव्य स्वागत किया गया है। इसके साथ प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी रथ पर सवार होकर मेगा रोड शो कर रहे हैं।

लखनऊ में प्रियंका गांधी के रोड शो में झूम उठे समर्थक,राहुल गांधी ने कुल्हड़ में लिया चाय का मजा

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी चुनावी रथ पर सवार

प्रियंका गांधी का रोड राजधानी के लालबाग चाैराहे तक पहुंच चुका है। इस दाैरान बीच में एक जगह पर राहुल गांधी ने कुल्हड़ में चाय पी। प्रियंका गांधी के इस रोड में लोगों का हुजूम उमड़ा है। लोग प्रियंका गांधी के नाम के नारे लगा रहे हैं।

लखनऊ में प्रियंका गांधी के रोड शो में झूम उठे समर्थक,राहुल गांधी ने कुल्हड़ में लिया चाय का मजा

प्रियंका की एक झलक देखने का उत्साह साफ दिख रहा

कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं में प्रियंका की झलक देखने का उत्साह साफ दिख रहा है। प्रियंका के स्वागत में आज पूरा शहर कांग्रेस के बैनर पोस्टर से पटा पड़ा है। हर उम्र के लाेग प्रियंका का दीदार करने काे व्याकुल दिख रहे हैं।

लखनऊ में प्रियंका गांधी के रोड शो में झूम उठे समर्थक,राहुल गांधी ने कुल्हड़ में लिया चाय का मजा

लालबाग चौराहे पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी

प्रियंका का करीब बीस किमी का रोड शो राजधानी के मुख्य मार्गों से होता हुआ कांगे्रस दफ्तर तक पहुंचेगा। इस दौरान लालबाग चौराहे पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी।

लखनऊ में प्रियंका गांधी के रोड शो में झूम उठे समर्थक,राहुल गांधी ने कुल्हड़ में लिया चाय का मजा

कांग्रेस दफ्तर तक उनका स्वागत होगा

100 प्वाइंट पर एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस दफ्तर तक उनका स्वागत होगा। करीब पांच घंटे के रोड शो के बाद प्रियंका पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।

'मिशन यूपी' : प्रियंका के इस मास्टर प्लान से बिगड़ेंगे सियासी समीकरण, विपक्षी दलाें के बड़े नेता कांग्रेस में हो सकते शामिल

प्रियंका गांधी ने यूपी में रोड शो से पहले ट्विटर पर मारी एंट्री, जानें राहुल समेत किन 7 लोगों को किया फाॅलो