नई दिल्ली (एएनआई)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इससे कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जितिन प्रसाद का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोगों की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की और कहा कि वह उत्तर प्रदेश में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वह जमीनी हकीकत से जुड़े हैं और राज्य के लोकप्रिय नेता हैं।" प्रसाद ने

मैंने काफी सोच-विचार के बाद यह अहम फैसला लिया

इस मौके पर जितिन प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा धन्यवाद दिया। उन्होंने कांग्रेस से मेरा तीन पीढ़ी का नाता है, इसलिए मैंने काफी सोच-विचार के बाद यह अहम फैसला लिया। पिछले 8-10 वर्षों में मैंने महसूस किया है कि अगर कोई एक पार्टी है जो वास्तव में राष्ट्रीय है, तो वह भाजपा है अन्य दल क्षेत्रीय हैं लेकिन यह राष्ट्रीय पार्टी है। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस नेता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनके आवास पर बैठक की। बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे।

पहली बार 2004 में लोकसभा के लिए चुने गए थे

जितिन प्रसाद ने अपने करियर की शुरुआत भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव के रूप में की थी। वे पहली बार 2004 में लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह केंद्र में यूपीए सरकार में मंत्री भी थे। मार्च 2020 में पार्टी के एक और बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद जितिन प्रसाद का जाना कांग्रेस पार्टी के लिए एक नया झटका है।

National News inextlive from India News Desk