कानपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज राहुल गांधी के घर पर पहुंची हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राहुल गांधी के घर पर महाराष्ट्र सरकार के पार्टी मंत्रियों के बीच बैठक हो रही है। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित हैं। इस मीटिंग में महाराष्ट्र में आगे की गतिविधियों पर चर्चा चल रही है।


महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के मंत्रियों का शपथ ग्रहण
कल सोमवार को ही महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस मंत्रिमंडल के विस्तार समारोह में शिवसेना नेता अादित्य ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक, कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण, वर्षा गायकवाड़ व अमित देशमुख समेत 36 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ गहण की।

26 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ
इनमें जिनमें से 26 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्री हैं। कांग्रेस नेता अमित देशमुख ने मंत्री पद की शपथ गहण की। इसके अालावा कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार कैबिनेट मंत्री, वर्षा गायकवाड़ कैबिनेट मंत्री केदार सुनील छत्रपाल, अशोक चव्हाण कैबिनेट मंत्री, यशोमति ठाकुर कैबिनेट मंत्री, केसी पाडवी कैबिनेट मंत्री, असलम शेख कैबिनेट मंत्री जैसे नेता शामिल हुए हैं।

National News inextlive from India News Desk