इंफाल (एएनआई)। मणिपुर विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राज्य में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। यहां पर अब राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं सूत्रों ने जानकारी दी है कि आज मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के कम से कम 8 विधायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। कोंथौजम विष्णुपुर सीट से 6 बार विधायक रह चुके हैं। गोविंददास कोंथौजम को दिसंबर 2020 में मणिपुर इकाई का प्रमुख बनाया गया था।

बीरेन सिंह सत्ता दोबारा हासिल करने की कोशिश करेंगे
राज्य में विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह सत्ता दोबारा हासिल करने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस पार्टी इन दिनाें पंजाब में भी गंभीर हालातों का सामना कर रही है। यहां पर पार्टी में पिछले काफी दिनों से कलह मची है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।इससे पहले सिद्धू और राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह में कई मुद्दों पर तकरार जारी थी।

National News inextlive from India News Desk