lucknow@inext.co.in

LUCKNOW: प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के संसदीय क्षेत्र फतेहपुर सीकरी से यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा 'अब होगा न्याय' यात्रा को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। यात्रा के दौरान अत्याधुनिक संचार साधनों से लैस वाहनों के जरिए कांग्रेस सरकारों की उपलब्धियां बताने के साथ गांवों तक भाजपा सरकार की खामियों को उजागर भी किया जाएगा।

हाईटेक होगा प्रचार

प्रदेश महामंत्री व प्रवक्ता द्विजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ऑडियो वीडियो कैसेट के जरिए कांग्रेस की नयी योजना गरीबी पर वार, 72 हजार के बारे में भी विस्तार से समझाया जाएगा। घोषणापत्र की विशेषताओं के बारे में मतदाताओं को बताया जाएगा। प्रचार के लिए बने विशेष गीतों व फिल्मों का प्रसारण भी किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव 2019 : अब बनारस से बलिया तक प्रियंका करेंगी गंगा यात्रा

राहुल गांधी ने अमेठी में रोड शो के बाद भरा पर्चा, मां सोनिया-बहन प्रियंका संग माैजूद रहे जीजा वाड्रा

राहुल करेंगे संबोधित

प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि संसदीय क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के बाह विधानसभा क्षेत्र में जरार में 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव व पूर्वी उप्र प्रभारी प्रियंका वाड्रा एवं महासचिव च्योतिरादित्य सिंधिया राजबब्बर के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 'अब होगा न्याय' यात्रा को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।