नई दिल्ली (पीटीआई)। देश के पूर्व कानून मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अश्विनी पिछले 46 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। 20 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका साबित हो सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र
अश्विनी कुमार ने अपने त्याग पत्र में कहा, "मामले पर विचार करने के बाद मैंने निष्कर्ष निकाला है कि वर्तमान परिस्थितियों में और मेरी गरिमा के अनुरूप मैं पार्टी के बाहर रहकर भी लोगों की सेवा कर सकता हूं। मैं 46 साल के लंबे जुड़ाव के बाद पार्टी छोड़ रहा हूं और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा परिकल्पित उदार लोकतंत्र के गणमान्य वादे के आधार पर परिवर्तनकारी नेतृत्व के विचार से प्रेरित सार्वजनिक मुद्दों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने की उम्मीद करता हूं।"

कांग्रेस को लग रहे है लगातार झटके
देश मे पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में अश्विनी कुमार पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से कांग्रेस का हाथ छोड़ चुके है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री आर पी एन सिंह भी कांग्रेस का दामन छोड़ चुके है। हाल के दिनों में पार्टी के कई नेता कांग्रेस से जा रहे हैं। जिससे कांगेस को लगातार झटके लग रहे है। कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं में ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, सुष्मिता देव और लुइसिन्हो फलेरियो शामिल हैं।

National News inextlive from India News Desk