सपा के राज्य सभा सदस्य रामगोपाल यादव ने की चर्चा

निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे प्रयागराज

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: राज्य सभा सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने भाजपा पर लोक सभा चुनाव के मद्देनजर राम मंदिर मामले को हवा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण संवैधानिक दायरे में ही होना चाहिए। कोई भी पार्टी संविधान से अलग होकर मंदिर का निर्माण नहीं करा सकती है। वे शहर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला

प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि जब भी चुनाव का मौसम आता है, भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर मुद्दे को हवा देती है। भाजपा के पास दूसरा कोई मुद्दा नहीं है। नोटबंदी पूरे देश में सबसे बड़ा घोटाला साबित हुआ है। पिछले साढ़े चार साल से केंद्र में और डेढ़ साल से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। लेकिन लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आने पर राम मंदिर मामले को उछाला जा रहा है। उनके साथ प्रयागराज के सांसद श्यामाचरण गुप्ता भी मौजूद रहे।