पहले स्नान पर्व को संपन्न कराने में लगा जिला प्रशासन

विभिन्न तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए गए आदेश

PRAYAGRAJ: मेला प्रशासन के साथ कुंभ के पहले स्नान पर्व को सफल बनाने में जिला प्रशासन भी कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में मकर संक्रांति के पूर्व एक कंट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है। इसके जरिए शहरी एरिया पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। स्नान के दौरान सेंसेटिव प्लेसेज की निगरानी के आदेश दिए गए हैं।

600 कैमरों की रहेगी मूवमेंट पर नजर

स्नान पर्व के दौरान शहर में आने वाले श्रद्धालुओं की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए 600 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनके जरिए शहर से लेकर गलियों तक नजर रखी जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से संगम सभागार के ऊपर एक कंट्रेाल रूम स्थापित किया जा रहा है। जिसका नंबर 1920 होगा। इसमें लोगों का काल्स अटेंड करने के साथ सूचनाएं भी भिजवाई जाएंगी। यह कंट्रोल रूम अगले स्नान पर्वो में भी वर्किंग रहेगा।

हर भाषा में लगेगा साइनेज

जिला प्रशासन की ओर से शहर में फोर-डी कट आउट के साथ इम्पॉर्टेट जगहों पर प्रत्येक भाषा में साइनेजेस भी लगवाए जा रहे हैं। इससे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचने में दिक्कत का सामना न करना पड़े। लोगों के लिए अस्थाई विश्रामालय बनाने के साथ वहां सुविधाओं का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। कर्मचारियों की यहां ड्यूटी लगाई जा रही है। सेंसेटिव प्लेसेज पर भी रक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है। जिससे मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।

बॉक्स

हेलीकॉप्टर से होगी निगरानी और पुष्पवर्षा

सबसे अहम है कि प्रदेश सरकार ने स्नान पर्व में हेलीकाप्टर से निगरानी के आदेश दिए हैं। यह हेलीकॉप्टर मेला एरिया से लेकर शहर के ऊपर पर्व के दौरान मंडराएंगे। इनमें तैनात पुलिसकर्मी एक-एक मूवमेंट को कैमरे में कैप्चर करेंगे। साथ ही यह हेलीकाप्टर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा भी करेंगे। इसके पहले श्रावण मास में भी कांवडि़यों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा हुई थी।

वर्जन

मेला एरिया के साथ शहर को भी स्नान पर्व के लिए तैयार किया जा रहा है। कंट्रोल रूम स्थापित हो रहा है। यहां से सूचनाओं का कलेक्शन कर उसे संबंधित सेंटर्स तक पहुंचाया जाएगा। शहर में 600 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

-सुहास एलवाई, डीएम प्रयागराज