- शहर में बन रहे हैं पुल, शासन को भेजा गया है प्रस्ताव

- बजट स्वीकृत होने से पूरे हो सकेंगे प्रोजेक्ट

आगरा। प्रदेश सरकार ने आगरा समेत प्रदेश में पुलों के निर्माण के लिए दो हजार 529 करोड़ का बजट पुलों के निर्माण के लिए स्वीकृत किया है। इससे शहर में प्रस्तावित नए पुलों के निर्माण को रफ्तार मिल सकेगी। इनके बनने से शहर की पब्लिक को जाम से छुटकारा मिल सकेगा। ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारु हो सकेगी। उ.प्र। राज्य सेतु निगम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रजनीश यादव ने बताया कि पुलों की डीपीआर बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृत होने पर कार्य शुरु होगा।

उ.प्र। राज्य सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे हैं कई पुल

जिले में उ.प्र। राज्य सेतु निगम द्वारा कई पुलों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसमें एक हीरालाल की प्याऊ के पास 889 मी.लम्बे पुल की लागत 40 करोड़ प्रस्तावित है। इसके अलावा किरावली के गेट संख्या 54 पर 36 करोड़ 45 लाख की लागत से 862 मी। लम्बा पुल बनाया जाना प्रस्तावित है। इनके बन जाने से शहर में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सकेगी। शहर में जाम एक तरह से लोगों के लिए नासूर बन गया है। सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया का आरओबी पिछले 6 वर्षो से निर्माणाधीन है। लेकिन अभी तक उसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। अफसरों का कहना है कि इसका बजट रिवाइज करने को शासन को भेजा गया है। इसके अलावा कुछ पेड़ इसकी जद में आ रहे हैं। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई गई हैं। अनुमति मिलते ही काम को आगे बढ़ाया जाएगा।

जिले में निर्माणाधीन को मिलेगी रफ्तार

सेतु का नाम काम पूर्ण होने की तिथि लागत लाख रुपये में

यूपीएसआईडीसी मार्ग गेट संख्या 504 फरवरी 2019 दिसम्बर 2020 किया गया 3290.81 लाख

दक्षिणी बाइपास गेट संख्या 68 दिसम्बर 2019 मार्च 2020 7086.24 लाख

दक्षिणी बाइपास गेट संख्या 11 फरवरी 2020 6009.21 लाख

----------------------------------------------