दुष्कर्म का दोषी राम रहीम
दुष्कर्म के आरोप में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दे दिया है। उनको पुलिस हिरासत में अंबाला जेल ले जाया जा रहा है। साल 2002 में डेरा के आश्रम में रहने वाली एक साध्वी ने चिट्ठी के जरिए डेरा प्रमुख पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उसने खुद और आश्रम की दूसरी साध्वियों के साथ यौन शोषण का खुलासा किया था। इस मामले में हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी। इस पर सुनवाई के बाद अदालत के आदेश पर साल 2001 में पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई। साल 2007 में सीबीआई ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। कोर्ट में दोनों पक्षों की ओर से गवाही और बहस के बाद 17 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था। 25 अगस्त को हाईकोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार दिया।

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का आरोप
गुरुमीत राम रहीम सिंह पर सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का भी आरोप है। पत्रकार रामचंद्र सिरसा में स्थानीय अखबार पूरा सच निकालते थे। उसमें उन्होंने डेरा सच्चा सौदा से जुड़ी खबरें प्रकाशित करना शुरू किया था। उसमें साध्वी यौन शोषण और रणजीत सिंह हत्याकांड का खुलासा किया था। रामचंद्र छत्रपति की 24 अक्टूबर 2002 में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रामचंद्र के बेटे ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद 2003 में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। रामचंद्र छत्रपति ने अपने अखबार में साध्वी के उस गुमनाम पत्र को छापा था जिसमें साध्वी ने राम रहीम पर रेप का आरोप लगाया था।

रणजीत सिंह हत्याकांड में भी आया नाम
24 अक्टूबर 2002 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति को गोली मार दी गई। इस मामले की जांच भी सीबीआई को सौंपी गई। यह मामला अभी विचाराधीन है। इसी तरह डेरा की प्रबंधन समिति के सदस्य रणजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या कर दी गई। यह मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है। डेरा के ही राम कुमार बिश्नोई की गुमशुदगी का भी राम रहीम पर आरोप है। जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है।

 


400 साधुओं को नपुंसक बनाने का आरोप
डेरा सच्चा सौदा में साधु रहे हंसराज चौहान ने 17 जुलाई 2012 को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर डेरा प्रमुख पर 400 साधुओं को नपुंसक बनाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि डेरा प्रमुख के इशारे पर डेरा अस्पताल के डॉक्टरों की टीम साधुओं को नपुंसक बनाती हैं। जिसके बाद भगवान के दर्शन होने की बात कही जाती है। उन्होंने 166 साधुओं का नाम भी बताया था। इस मामले में भी कोर्ट सुनवाई कर रहा है।

 

 

National News inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk