दो अन्य पॉजिटिव केस आने के बाद शर्तो के साथ खुली

अब मंडी के सभी आढ़तियों, कर्मचारियों को कराना होगा टेस्ट

आढ़तियों को दिये गये मास्क, सेनिटाइजर और साबुन की किट

देहरादून।

छह दिन के बाद निरंजनपुर मंडी कुछ शर्तो और एहतियात के साथ खोल दी गई है। दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद 20 मई को मंडी को सील कर दिया गया था। हालांकि लोगों की दिक्कत को देखते हुए कुछ दिन तक सुबह के समय कुछ वेंडर्स को प्रशासन की ओर से अपनी व्यवस्था के तहत सब्जियां दी गई थी। प्रशासन ने ट्यूजडे को सब्जी मंडी खोलने का डिसीजन पहले ही ले लिया था। इस बीच ट्यूजडे को मंडी के दो अन्य लोगों को कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना के बाद कुछ एहतियाती कदम उठाकर मंडी खोल दी गई। इस दौरान प्रिकॉशंस बरतते हुए मंडी के सभी आढ़तियों को प्रशासन ने साबुन, सेनिटाइजर और मास्क किट वितरित की। साथ ही मंडी के सभी आढ़तियों और कर्मचारियों को टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं।

--

लागू रहेगा ऑड-इवन

मंडी को खोलते ही ऑड-इवन का फार्मूला फिर से लागू कर दिया गया। बताया गया है कि पहले वाली सभी व्यवस्थाएं ही यहां लागू रहेंगी। मंडी में फल, सब्जियों के रेट को लेकर कोई बदलाव नहीं है।

--

डी लेन लॉक रहेगी

पहले तक मंडी खोलने के साथ ही डी लेन को आधा खोलने का डिसीजन लिया गया था। इसके तहत डी-1 से डी-22 तक लॉक लेन से दोनों ओर से पांच-पांच दुकानें खोले जाने का विचार था, लेकिन डी लेन से दो अन्य कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इस लेन को पूरी तरह से लॉक रखा गया। ट्यूजडे को कोरोना पॉजिटिव आने वालों में एक डी ब्लॉक नंबर-11 के आढ़ती का साला है। जबकि दूसरा डी-15 के आढ़ती का कर्मचारी है। पहले मिले कोरोना पॉजिटिव में एक डी-11 के आढ़ती का मुंशी और दूसरा उसका बेटा है।

--

सुबह 9 बजे तक मंडी खुली

मंडी समिति के अधिकारियों के अनुसार ट्यूजडे को शाम चार बजे मंडी खुल गई। यहां ऑड गाडि़यों को एंट्री दी गई। वेडनसडे को सुबह नौ बजे तक मंडी खुलेगी। इसके साथ ही यहां काम करने वाले सभी लोगों को अब अपनी सैंप¨लग करानी होगी। मंडी प्रशासन की ओर से सैंप¨लग कराए जाने के दिशा- निर्देश दिए गए हैं। थर्मल स्कै¨नग और सेनिटाइजेशन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

--

मंडी पहले की व्यवस्था मे तहत ही खोली गई है। सेनिटाइजेशन का काम पूरा कर दिया गया है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी आढ़तियों को भी मास्क, सेनिटाइजर दे दिए गए हैं। सभी को अब सैंप¨लग करानी होगी।

विजय प्रसाद थपलियाल,

सचिव, मंडी समिति