इंदौर में प्रैक्टिस करती है महिला, पति झांसी में हैं पोस्टेड

दोनो आये थे अपने गांव, महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

52

लोग सैदाबाद से लाये गये पालकी गेस्ट हाउस

14

एंबुलेंस लगायी गयी थी सभी को शहर लाने में

19

मार्च को दो दिन के लिए प्रयागराज आए थे दोनो

21

मार्च को दोनों साथ लौटे थे अपने अपने डेस्टिनेशन पर

03

बहनें हैं पुरुष डाक्टर की, सभी के यहां गए थे

prayagraj@inext.co.in

सैदाबाद के मूल निवासी एक डाक्टर फैमिली ने रिलेटिव्स के साथ गांव के लोगों को खतरे में डाल दिया है। एक्चुअली प्रयागराज आकर लौटी महिला डाक्टर कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं। इसी से ये सब खतरे में आये हैं। इसकी जानकारी होने के बाद प्रशासन और हेल्थ डिपार्टमेंट एक्टिव हो उठा। गांव से 52 लोगों को एंबुलेंस से लाकर करेली एरिया में स्थित पालकी गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। चार गावों के लोगों को सेल्फ कोरोंटाइन कर लेने का आह्वान किया गया है।

महिला है गवर्नमेंट हॉस्पिटल में

कोरोना पॉजिटिव पायी गयी महिला मध्य प्रदेश के इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में मेडिकल अफसर के पद पर तैनात है। उन्हें इंदौर में कोरेंटाइन कर दिया गया है। उनके पति की तैनाती झांसी में है। उन्हें भी कोरेंटाइन कर दिया गया है। झांसी और इंदौर प्रशासन की सूचना पर प्रयागराज के डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को फौरन इस दंपती के संपर्क में आने वालों की तलाश करने के निर्देश दिए। इसमें कई अन्य विभाग के अफसरों को भी लगाया। बुधवार रात और गुरुवार शाम तक इस दंपती के संपर्क में आने वाले 70 लोगों की सूची तैयार कर ली गई। इसमें से 52 लोगों को उनके घरों व अन्य स्थानों से 14 एंबुलेंस में शहर लाकर करेली के पालकी गेस्ट हाउस में क्वारंटाइन कराया गया। सभी की जांच मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराई गई। कोरोना की जांच के लिए अब इनमें से कुछ लोगों का सेंपल भेजा जाएगा।

ननिहाल भी गये थे चिकित्सक

एसडीएम हंडिया सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि इंदौर के सरकारी अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक 18 मार्च को अपने पति के पास झांसी पहुंची थीं। 19 मार्च को दोनों लोग अपनी कार से हंडिया तहसील के सैदाबाद इलाके में अपने गांव पहुंचे थे। रात भर घरवालों के साथ रहे। अगले दिन चिकित्सक दंपती अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंचे। इसमें पुरुष चिकित्सक अपनी तीनों बहनों के घर भी गए। इसके बाद वह अपने ननिहाल जाकर लोगों से मिले। इसके बाद दंपती 21 मार्च को दोपहर में झांसी रवाना हो गए। वहां से महिला चिकित्सक इंदौर पहुंचीं तो बीमार हो गईं। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गईं तो उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया। इसके बाद झांसी में उनके पति को क्वारंटाइन कर दिया गया। उनका भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

डीएम के निर्देश पर कुल 52 लोगों को चिन्हित किया गया था। इन सभी को कोरेंटाइन कर दिया गया है। अन्य लोग जो इस दम्पति के सम्पर्क में आये थे की तलाश की जा रही है।

सुभाष चंद्र यादव

एसडीएम हंडिया