80 साल की महिला हुई संक्त्रिमत, एक और कोरोना पॉजिटिव महिला की मेडिकल कॉलेज में हुई डिलीवरी

Meerut । जिले में कोरोना संक्त्रमित मरीजों का आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है। बुधवार को एक महिला समेत पांच लोगों में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। इसी के साथ मेरठ में कुल मरीजों का आंकड़ा 102 हो गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ। विश्वास ने बताया कि महिला मरीज रजबन इलाके की जुबलीगंज की रहने वाली है। वह रजबन की संक्त्रमित महिला के परिवार से है। मरीज के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज एडिमट किया जा रहा है। जबिक मरीज के कांटेक्ट सोर्स को ढूंढा जा रहा है। साथ ही कांटेक्ट में आने वाले सभी लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। उधर मेरठ में बुधवार को 4 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जिसमें दो मेरठ और दो बागपत के हैं। इसी के साथ मेरठ में डिस्चार्ज मरीजों का आंकडा 50 हो गया है।

ऑपरेशन वार्ड सील किया

मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड में मंगलवार को गाजियाबाद निवासी महिला की डिलीवरी हुई थी। देर रात महिला की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद अस्पताल में खलबली मच गई। डॉ। आरसी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को स्टाफ के नौ लोगों को क्वरंटाइन किया गया है। जबकि 24 घंटे के लिए गायनी वार्ड के जिस भाग में ऑपेरशन हुआ है, उसे सील कर दिया गया हैं। वहीं पूरे विभाग को सेनेटाइज करवाया गया है। उधर बुधवार को एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई। यह महिला जुबलीगंज की रहने वाली है और उसकी उम्र 82 साल बताई जाती है। जागृति विहार में रहने वाले फार्मासिस्ट का भाई भी पॉजिटिव मिला है। जेल चुंगी में मिली पॉजिटिव महिला का बेटा बेटा भी संक्रमित है। सदर बाजार में 68 साल का कपड़ा व्यापारी भी पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा मेरठ कॉलेज में पहले से एडमिट एक सस्पेक्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

-----

हार रहा कोरोना, रिकवरी रेट 48 फीसदी

कोरोना से संक्त्रमित मरीजों का आंकड़ा 97 तक पहुंचा, 50 ने कोरोना को हराया

मेरठ। कोरोना वायरस देश में हर दिन अपने पैर मजबूती से पसार रहा है। जिसके चलते कोरोना संक्त्रमित मरीजों का आंकड़ा दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि मेरठ में कोरोना से रिकवर कर रहे लोगों का आंकड़ा कुछ और ही तस्वीर पेश कर रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग की स्टडी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार मेरठ में कोरोना को हराकर घर जाने वाले लोगों का रिकवरी रेट 48 प्रतिशत हो चुका है। 100 मरीजों के सापेक्ष मेरठ में 48 मरीज रिकवर हो चुके हैं।

फैक्ट फाइल

100 - मरीज टोटल

50 - लोग डिस्चार्ज

27 मार्च - पहला मरीज मिला

11 अप्रैल - नौ लोग को एक साथ डिस्चार्ज हुए

मरीजों पर नजर

सीएमओ डॉ। राजकुमार ने बताया कि कोरोना से रिकवर होने वाले सभी मरीजों का 14 दिन क्वारंटाइन में रहना जरूरी है। इसके लिए 30 रिकवर मरीजों को इंस्टीट्यूशनल क्वरंटाइन में रखा गया है, जबकि 18 लोगों को होम क्वरंटाइन किया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ। आरसी गुप्ता ने बताया कि डिस्चार्ज मरीजों को सर्विलांस में रखा जा रहा है। इतना ही नहीं, सभी को डायट चार्ट बनाकर देने के साथ ही घर में रहने के तरीकों के बारे में भी बताया गया है।