नई दिल्ली (एएनआई)। Coronavirus चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हड़कंप मचाया हुआ है। इस बीच जापान में डायमंड प्रिंसेस क्रूज जहाज पर फंसे 119 भारतीय और पांच विदेशी नागरिक आज दिल्ली पहुंचे हैं। एयर इंडिया का एक विमान आज इन लोगों को लेकर सुबह दिल्ली में लैंड हुआ। इन सभी को मानेसर में भारतीय सेना द्वारा बनाए गए चिकित्सा केन्द्र में 14 दिन तक रखा जाएगा। इस संबंध में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, एयर इंडिया का विमान कोरोनावायरस के कारण जापान के डायमंड प्रिंसेस पर फंसे 119 भारतीयों और श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू के पांच विदेशी नागरिकों को लेकर टोक्यो से चला विमान दिल्ली में लैंड हुआ है। जापानी प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गईं सुविधाओं के लिए आभार। एयर इंडिया को एक बार फिर धन्यवाद।

कोरोना वायरस 81,200 मामले सामने आए

132 क्रू और 6 यात्रियों सहित कुल 138 भारतीय, लक्जरी क्रूज जहाज पर सवार 3,711 लोगों में शामिल थे, जो 5 फरवरी को जापान से बाहर निकल रहे थे, लेकिन इससे पहले एक यात्री ने वायरस से संक्रमित पाया गया और बाकी लोगों में फैलने लगा। इसमें 16 भारतीयों के टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। ऐसे में कोरोनायस की चपेट में आने से 5 फरवरी से जापान के तट पर बने चिकित्सा केन्द्रों में इनका इलाज चल रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना वायरस 81,200 मामले सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि इस वायरस से संक्रमित 30,000 से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं।

National News inextlive from India News Desk