आगरा (आईएएनएस)। Coronavirus Cases in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा दिए गए मंगलवार सुबह के अपडेट के अनुसार ताज नगरी कोरोना वायरस के 28 नए मामलों की वजह से यहां पीड़ितों की संख्या 295 हो गई है। सोमवार को, शहर में 267 सकारात्मक मामले थे। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट पीएन सिंह ने कहा कि अब तक 4,289 सैंपल लिए गए हैं। वहीं आगरा के करीबी फिरोजाबाद में भी कोरोना पीड़ितों का आकंड़ा 56 पहुंच गया है। वहीं आगरा में हाॅटस्पाॅट की संख्या 62 हो गई है। मूवमेंट को रोकने के लिए आगरा पुलिस काफी सख्त है।

3 मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ सकता

आगरा पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ 60 मामले दर्ज किए। यहां सोमवार को सब्जी विक्रेताओं के सकारात्मक परीक्षण के बाद सब्जी मंडी को बंद कर दिया गया। इसके अलावा पूरी मंडी को व आसपास के इलाके को सैनेटाइज किया गया। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे लाॅकडाउन का पालन करें। इसके साथ ही चेतावनी भी दे रहे हैं कि यदि लोग लॉकडाउन प्रतिबंधों का पालन नहीं करते हैं, तो 3 मई के बाद लॉकडाउन बढ़ सकता है।

दूध की सप्लाई चेन जल्द होगी बहाल
इस बीच, दूध और सब्जियों की आपूर्ति से संबंधित शिकायतें कलक्ट्रेट के जिला मुख्यालय में काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि दूध की सप्लाई चेन जल्द ही बहाल कर दी जाएगी। दूध के आउटलेट की एक सूची जारी की गई है। हालांकि इस दाैरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण इलाकों से दूध और सब्जी विक्रेताओं को शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं यमुना नदी पर बने तीन पुलों पर यातायात सोमवार शाम से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

National News inextlive from India News Desk