कानपुर। Coronavirus cases in India latest update: भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों की 900 का आंकड़ा पार कर गई है। अभी तक 909 लोगों में COVID-19 की पुष्टि हो चुकी है, इनमें से 862 भारतीय व 47 विदेशी नागरिक हैं। स्‍वास्‍थ्य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इसके चलते 19 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं अभी तक 80 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में इसके पीडि़तों की संख्‍या सर्वाधिक 180 है। इसके बाद केरल में 176 लोगों में इसकी पुष्टि हुई है। अब तक देश के 27 राज्‍यों व केंद्र शासित प्रदेशों में इसके मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र व केरल सबसे अधिक प्रभावित

देश के दो राज्‍यों में कोरोना वायरस से पीडि़त लोगों की संख्‍या तीन अंकों में पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र में 180 व केरल में 176 लोगों में इसकी पुष्टि हुई है। इन दो राज्‍यों में इलाज के बाद क्रमश: 25 व 11 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके कारण महाराष्ट्र में अब तक 5 लोग जान गंवा चुके हैं। इसके बाद तेलंगाना में 56 मामले सामने आए हैं इनमें से एक विदेशी है। वहीं उत्‍तर प्रदेश व कर्नाटक में 55-55 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। राजस्‍थान में 54 लोग इससे पीडि़त पाए गए हैं।

दिल्‍ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व पंजाब

दिल्‍ली में अभी COVID-19 के 39 मामले सामने आए हैं वहीं एक व्‍यक्ति की मौत हुई है। यहां 6 लोग ठीक हो चुके हैं। पंजाब में 38 व हिमाचल प्रदेश में 3 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। हरियाणा में 19 भारतीय व 14 विदेशी संक्रमित हैं, वहीं 12 लोग ठीक हो चुके हैं। जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख व उत्‍तराखंड जम्‍मू-कश्‍मीर में 20 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, 1 मरीज ठीक हो चुका है वहीं 1 की मौत हो गई है। लद्दाख में 13 लोग इससे संक्रमित हैं व 3 मरीज ठीक हो चुके हैं। उत्‍तराखंड में 4 लोग COVID-19 पॉजिटिव हैं।

दक्षिण भारत-तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक व आंध्र प्रदेश

दक्षिण भारत में सबसे ज्‍यादा मामले केरल में सामने आए हैं जहां 176 लोग पॉजिटिव मिले हैं। तेलंगाना में 56 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है, इनमें से 10 विदेशी नागरिक हैं। तमिलनाडु में 40 लोग इसके शिकार बने हैं, कर्नाटक में 55 केस पॉजिटिव मिले हैं। आंध्र प्रदेश में अभी तक 14 मामले सामने आए हैं। केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में भी 1 मामला मिला है।

पश्चिम भारत-महाराष्ट्र, राजस्‍थान व गुजरात

पश्चिम भारत में महाराष्ट्र में सबसे ज्‍यादा कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। देश के सभी राज्‍यों में से पीडि़तों की संख्‍या यहां सबसे ज्‍यादा 180 है। राजस्‍थान में 54 लोगों में सइके संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं गुजरात में 45 मामले सामने आ चुके हैं।

पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिसा, मणिपुर व मिजोरम

पश्चिम बंगाल में अभी तक 15 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं वहीं बिहार में 9 मामले सामने आए हैं। इन दोनों राज्‍यों में इसकी वजह से 1-1 व्‍यक्‍ति की मौत भी हो चुकी है। उत्‍तर पूर्व के राज्‍यों मणिपुर व मिजोरम में भी 1-1 केस मिला है।

मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, गोवा, अंडमान निकोबार

मध्‍य प्रदेश में अब तक 30 मामले सामने आ चुके हैं वहीं छत्‍तीसगढ़ में 6 मरीज मिले हैं। अंडमान निकोबार में 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गोवा में 3 केस मिले हैं।

National News inextlive from India News Desk