नई दिल्ली (पीटीआई)। Coronavirus Cases In India देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। यहां पर माैतों का मामला भी बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना के सामने आए कुल 724 मामलों में 47 विदेशी नागरिक शामिल हैं। वहीं अब तक 17 लोगों की कोरोना से माैत हो चुकी है, जबकि 44 लोग ठीक और डिस्चार्ज हो चुके हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। यहां करीब 124 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैंं। इसमें तीन विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। वहीं इसके बाद केरल का नंबर हैं। यहां तीन विदेशी नागरिकों सहित कुल मामलों की संख्या 118 हो गई है। कर्नाटक में मामलों की संख्या 55 हो गई है जबकि तेलंगाना में मामले बढ़कर 44 हो गए हैं, जिनमें 10 विदेशी भी शामिल हैं।

हरियाणा में अब तक 30 मामलों का पता चला

वहीं अन्य राज्यों की बात करें तो गुजरात में मामलों की संख्या 43 हो गई है, जिसमें एक विदेशी भी शामिल है। राजस्थान में, दो विदेशियों सहित मामलों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। उत्तर प्रदेश में एक विदेशी सहित 41 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि दिल्ली में कोरोना पाॅजिटिव केसेज की संख्या एक विदेशी सहित 36 हो गई है। पंजाब में 33 मामले सामने आए हैं, जबकि हरियाणा में अब तक 30 मामलों का पता चला है, जिसमें 14 विदेशी शामिल हैं। तमिलनाडु में छह विदेशी सहित मामलों की संख्या 26 हो गई है। मध्य प्रदेश में 20 मामले दर्ज किए गए हैं।

चंडीगढ़ में अब तक सात मामले दर्ज किए गए

लद्दाख और जम्मू और कश्मीर ने 13 मामले दर्ज किए हैं, जबकि आंध्र प्रदेश ने 11 मामले दर्ज किए हैं और पश्चिम बंगाल में 10 मामले सामने आए हैं। चंडीगढ़ में अब तक सात मामले दर्ज किए गए हैं, छत्तीसगढ़ और बिहार में छह-छह मामले दर्ज किए गए हैं जबकि उत्तराखंड में एक विदेशी सहित पांच मामले हैं। हिमाचल प्रदेश में तीन मामले सामने आए हैं जबकि ओडिशा में दो मामलों का पता चला है। गोवा में तीन कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं। वहीं पुदुचेरी, मिजोरम, मणिपुर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ने एक-एक मामले की सूचना दी है।

National News inextlive from India News Desk