लखनऊ (ब्‍यूरो)। तबलीगी जमात शहरवासियों के लिए खतरनाक बन गई है। उनकी हरकतों की वजह से राजधानी का सकून छिन गया है। शनिवार को अब तक एक दिन में सर्वाधिक 55 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 54 पुरुष और एक महिला शामिल है। इसमें सात लखनऊ निवासी भी हैं।

197 संदिग्धों के सैंपल कलेक्ट

हेल्थ टीम ने शुक्रवार को 197 संदिग्ध मरीजों के सैंपल कलेक्ट किए। केजीएमयू में हुई जांच में 55 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सीएमओ कार्यालय प्रवक्ता योगेश कुमार के मुताबिक 55 पॉजिटिव मरीजों में 48 तबलीगी जमात के हैं। यह गैर जनपदों व राज्यों के निवासी हैं। वहीं, लखनऊ निवासी सात मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनकी हिस्ट्री भी तबलीगी जमात व उनके कांटेक्ट पर्सन की है।

यहां के हैं संक्रमित मरीज

48 तबलीगी जमात में 11 सहारनपुर, छह राजस्थान, 13 असम, 16 दिल्ली, एक झारखंड व एक अंडमान के निवासी हैं। ये सभी पुलिस की छापेमारी में राजधानी के अलग-अलग इलाकों से पकड़े गए थे। इसके अलावा लखनऊ के नयागांव नजीराबाद निवासी दो, तीन तोपखाना सदर बाजार निवासी और कसाईबाड़ा निवासी दो हैं।

कहां के कितने भर्ती मरीज

राजधानी में कोरोना मरीजों की सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने शाम को रिपोर्ट अपडेट की गई। इसमें कुल 175 कोरोना पॉजिटिव शहर में मिले। इसमें लखनऊ के 105 हैं। इसमें अधिकतर तबलीगी जमात के संपर्की हैं। वहीं 26 सहारनपुर, 17 असम, नौ राजस्थान, एक झारखंड, 16 दिल्ली, एक अंडमान का पॉजिटिव मरीज हैं। यह सभी तबलीगी जमात के हैं। कोरोना का सर्वाधिक प्रकोप जनपद केस आगरा 199 लखनऊ 175 गौतमबुद्ध नगर 95 मेरठ 70 सहारनपुर 53

lucknow@inext.co.in

National News inextlive from India News Desk