नई दिल्ली(पीटीआई)। Coronavirus देश में कोरोना वायरस के मामले काफी तेज गति से बढ़ रहे हैं। मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की आधिकारिक पर दिए गए सुबह 9 तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के मामले 5,734 पहुंच गए हैं। इसमें करीब 166 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं एक्टिव केस की बात करें तो 5,095 है जबकि, 472 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए है। 1 कोरोना पीड़ित पलायन कर गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश भर में पिछले 24 घंटों में 17 नई मौतें हुई हैं।महाराष्ट्र से आठ, गुजरात से तीन, जम्मू और कश्मीर से दो और पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु से एक-एक मौत हुई। कोरोना का प्रभाव तो लगभग पूरे देश में है लेकिन महाराष्ट्र पर इसका सबसे ज्यादा कहर बरप रहा है।
राज्यवार देखें माैतों का आंकड़ा
महाराष्ट्र में पीड़ितों व मृतकों का आकंड़ा सबसे ज्यादा है। कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में 72 लोगों की मौत हुई। वहीं यहां कोरोना से पीड़ितों की संख्या 1324 हो गई है। महराष्ट्र के बाद गुजरात में 16, मध्य प्रदेश में 13 और दिल्ली में 9. पंजाब और तमिलनाडु में आठ-नौ और तेलंगाना में सात मौतें हुई हैं।पश्चिम बंगाल और कर्नाटक ने प्रत्येक में पांच मौतें दर्ज की हैं। आंध्र प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और उत्तर प्रदेश में चार मौतें हुई हैं जबकि हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन मौतें दर्ज की गई हैं। केरल से दो मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बिहार, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा ने एक-एक मौत की सूचना दी।
24 घंटे में आंकड़ों मे हुआ ये इजाफा
देश में कोरोना पीड़िता की संख्या कितनी तेजी से बढ़ रही है इसका अंदाजा बीते दो दिनों के आकंड़े से लगाया जा सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को सुबह 9 बजे और बुधवार को सुबह 9 बजे के बीच करीब 500 से अधिक मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। वहीं बुधवार से गुरुवार को भी बड़ा इजाफा हुआ। बुधवार को सुबह 9 बजे तक 5,194 मामले सामने दर्ज हए थे। इस दाैरान मरने वालों की संख्या 149 थी। वहीं सक्रिय मामले 4,643 थे। 401 लोग ठीक हो गए और उन्हें छुट्टी दे दी गई। वही एक मरीज पलायन कर गया था। कुल मामलों में 70 विदेशी नागरिक भी शामिल थे।
सभी टेस्ट मुफ्त किए जाने चाहिए
काेरोना के बढ़ते मामलों को देख बुधवार को सुप्रीम काेर्ट ने कहा कि देश भर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की पहचान करने के लिए सभी टेस्ट मुफ्त किए जाने चाहिए। इसके साथ ही केंद्र सरकार से इस दिशा में एक मैकनिजम बनाने को कहा। जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ ने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह सुझाव दिया कि प्राइवेट लैब में कोरोना की पहचान के लिए फ्री टेस्ट किया जाना चाहिए।
National News inextlive from India News Desk