नई दिल्ली (एएनआई)। देश की राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोविड -19 मामलों को लेकर बड़ा आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मामलों गिरावट जारी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी संभावित कोविड -19 की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर रही है। हम 37,000 बेड की व्यवस्था कर रहे हैं, 12,000 ऑक्सीजन बेड आदि तैयार कर रहे हैं। बच्चों के लिए भी अलग से तैयारी की जा रही है। कोविड -19 की दूसरी लहर इस साल अप्रैल-मई में पूरे भारत में फैल गई थी जिसमें कोरोना पॉजिटिव मामले प्रति दिन चार लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। देश के कई राज्यों ने कोरोना वायरस को फैलने के लिए लाॅकडाउन भी लगाया।

तीसरी कोविड -19 लहर के पीक की चेतावनी

दिल्ली के अस्पतालों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां अधिकारी अस्थायी अस्पताल सुविधाओं के निर्माण के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में कई विशेषज्ञों ने तीसरी लहर के आने की चेतावनी दी है, यह चिंता व्यक्त करते हुए कि यह विशेष रूप से बच्चों को प्रभावित कर सकता है। गृह मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) ने प्रधान मंत्री कार्यालय को अपनी हालिया रिपोर्ट में अक्टूबर में तीसरी कोविड -19 लहर के पीक की चेतावनी दी है।

देश में सभी राज्य धीरे-धीरे स्कूल खोल रहे हैं

बच्चों पर संभावित कोरोना तीसरी लहर के प्रभाव पर जोर देते हुए, रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने पाया कि इस बात का कोई जैविक प्रमाण नहीं है कि वर्तमान और नया डेल्टा प्लस संस्करण वयस्कों की तुलना में बच्चों को अधिक प्रभावित करेगा। हालांकि, चिंता बनी हुई है। आज की तारीख में मामले बहुत कम हैं। टीकाकरण करने वाले व्यक्तियों की संख्या की स्थिति भी दिन-ब-दिन बेहतर होती जा रही है। सभी राज्य धीरे-धीरे स्कूल खोल रहे हैं।

स्कूल खोलने पर विचार करेगी दिल्ली सरकार

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने स्कूलों को फिर से खोलने पर कहा अगले कुछ दिनों में दिल्ली सरकार स्थिति को देखेगी और फिर इस पर फैसला करेगी, जो मार्च 2020 में महामारी फैलने के बाद से बंद हैं। 17 मामलों के साथ दिल्ली ने सोमवार को इस साल के सबसे कम डेली कोविड केस दर्ज किए और 374 सक्रिय मामलों के साथ, दिल्ली में कुल मामले 14,37,334 हैं। लगातार चौथे दिन दिल्ली ने एक भी कोविड की मृत्यु दर्ज नहीं की थी। दिल्ली में अब तक 25,079 माैतें हुई।

National News inextlive from India News Desk