बेंगलुरु (आईएएनएस)। Coronavirusगूगल के बेंगलुरु ऑफिस में एक कर्मचारी में कोरोनावायरस वायरस की पुष्टि हुई है। इस केस के सामने आने के बाद गूगल ने अपने बेंगलुरु कार्यालय में सभी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है।डेल इंडिया और माइंडट्री के बाद, यह तीसरा मामला है जहां टेक्निकल इंडस्ट्री का इंप्लाई कोरोनावायरस की चपेट में आया है। इस संबंध में गूगल कंपनी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया कि हमारे बेंगलुरु ऑफिस के एक कर्मचारी में COVID-19 का पता चला है। उसके बाद से उसे अलग रखा गया है।

आज से कर्मचारियों को घर से काम की छूट

कोरोनावायरस की पुष्टि होने से कुछ घंटे पहले हमारे साथ था। इस दाैरान गूगल ने उस कर्मचारी के आसपास माैजूद रहे सहयोगियों की भी जांच करने को और उनकी निगरानी की बात कही है। गूगल का कहना है कि उसने एहतियात बरतते हुए आज से कर्मचारियों को घर से काम की छूट दी है। इससे पहले सॉफ्टवेयर प्रमुख माइंडट्री और डेल इंडिया के एक-एक कर्मचारी का अमेरिका से वापस आने के बाद टेस्ट किया गया। दोनों में कोराेनावायरस की पुष्टि हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब तक 76 कोरोनावायरस मामलों की पुष्टि की है।

कर्नाटक में 76 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हुई

वहीं बता दें कि बृहस्पतिवार को कोरोनावायरस से भारत के कर्नाटक में 76 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक जांच में वे कोरोनावायरस पाॅजिटिव थे। स्वास्थ्य आयुक्त बी श्रीरामलु ने कहा कि कलबुर्गी में 76 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने किन लोगों से संपर्क किया था, ऐसे लोगों की जांच और नियम के मुताबिक कदम उठाए जा रहे हैं। तेलंगाना सरकार को भी सूचना दे दी गई है क्योंकि वे वहां एक अस्पताल में वे ईलाज के लिए गए थे।

National News inextlive from India News Desk