नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में कोरोना वायरस के मामलों एक बार फिर कमी दिखी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत ने कोरोना वायरस संक्रमण के 31,222 नए मामले दर्ज किए हैं। इन नए मामलों को मिलाकर देश में कोविड​​​​-19 मामलों की कुल संख्या 3,30,58,843 हो गई है। वहीं सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 290 नई मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,042 हो गई है। पिछले 24 घंटों में नए मामलों और नई माैतों में अकेले केरल से19,688 नए मामले और 135 मौतें शामिल हैं।

केरल के 135 और महाराष्ट्र के 37 लोगों की माैत
290 नए लोगों में केरल के 135 और महाराष्ट्र के 37 लोग शामिल हैं। देश में अब तक कुल 4,41,042 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 1,37,811, कर्नाटक से 37,426, तमिलनाडु से 35,036, दिल्ली से 25,082, उत्तर प्रदेश से 22,861, केरल से 21,631 और पश्चिम बंगाल से 18,515 मौतें हुई हैं। हालांकि इस बीच राहत भरी खबर है ये है कि सक्रिय मामले आज फिर चार लाख से नीचे दर्ज किए गए हैं।

देश में सक्रिय मामले घटकर 3,92,864 हो गए
एक्टिव केसलोड में 24 घंटे की अवधि में 12,010 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले घटकर 3,92,864 हो गए हैं, जिसमें कुल संक्रमण का 1.19 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 वसूली दर 97.48 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं देश में मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं इस कोरोना वायरस महामारी से उबरने वालों की संख्या 3,22,24,937 पहुंच गई है।

कुल 53,31,89,348 सैंपल टेस्ट किए जा चुके
वहीं देश में कोविड-19 के मामलों का पता लगाने के लिए अब तक किए गए कुल 53,31,89,348 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें अकेले सोमवार को कुल 15,26,056 टेस्ट हुए हैं। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 1.13 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन खुराक के साथ, देश में अब तक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत प्रशासित कुल खुराक 69.90 करोड़ पहुंच गई है।

National News inextlive from India News Desk